WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Alirajpur MP , Accident: अनियंत्रित होकर बस नदी में गिरी, 3 यात्रियों की मौत, 28 घायल

811
Katni Mayor

Alirajpur MP, Accident : अनियंत्रित होकर बस नदी में गिरी, 3 यात्रियों की मौत, 28 घायल

भोपाल: मध्यप्रदेश के अलीराजपुर में एक दुखद बस दुर्घटना हो गई है जब अनियंत्रित होकर बस नदी में गिर गई। इससे 3 यात्रियों की मौत हो गई और 28 यात्रियों के घायल होने की सूचना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस गुजरात के भुज से बड़वानी जा रही थी तभी खंडवा बड़ौदा स्टेट हाईवे पर अचानक बस अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। यात्रियों से पूरी बस भरी हुई थी।

accident

Also Read: नए साल की शुरुआत में CM शिवराज की ताबड़तोड़ बैठकें

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 3 यात्रियों की मौत हो चुकी है और लगभग 28 घायल हो गए हैं।
सूचना मिलते ही कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को निकटतम अस्पताल में भर्ती किया गया है। एक युवक को इंदौर रैफर किया गया है और मृतकों के पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विस्तृत समाचार की प्रतीक्षा है।