WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

अखिल भारत हिन्दू महिला महासभा ने गणतंत्र दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

1021
WhatsApp Image 2022 01 26 At 5.40.49 AM 696x522

रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट

Ratlam: अखिल भारत हिंदू महिला महासभा द्वारा शहीद चौक पर राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस झंडा वंदन आयोजन कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

झंडा वंदन एवं शहीदों को श्रद्धांजलि का आयोजन प्रात: 9 बजे अखिल भारतीय हिंदू महिला महासभा की प्रदेश संगठन मंत्री भारती यादव की मौजूदगी में शहीद चौक पर किया गया।

अखिल भारत हिन्दू महासभा की दबंग नेत्री भारती यादव ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का एक मुख्य राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है।

एक स्वतन्त्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतान्त्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था।

यह थे मौजूद

इस अवसर पर हिन्दू महिला महासभा की प्रदेश संगठन मंत्री भारती यादव, रतलाम महिला जिला अध्यक्ष कोमल परमार, रतलाम जिला उपाध्यक्ष रेखा पटेल, रतलाम जिला मीडिया प्रभारी दुर्गा डाबी, रतलाम जिलाध्यक्ष सुनील झा रोलिया, नगर अध्यक्ष गजेंद्र सिंह पंवार, जावरा नगर अध्यक्ष राहुल चर्मकार, जिला महामंत्री विनोद झारोलीया, संभाग उपाध्यक्ष, राजेश वर्मा आदि उपस्थित थे।