WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home कारोबार-कॉर्पोरेट

Amazing Startup of Indore : दुनिया की सबसे बड़ी होटल रेवेन्यू मैनेजमेंट कंपनी बना इंदौर का स्टार्टअप!

इस स्टार्टअप ने 150 से ज्यादा होटलों में अपनी मौजूदगी दर्ज करके कारोबार बढ़ाया!

1034

Amazing Startup of Indore : दुनिया की सबसे बड़ी होटल रेवेन्यू मैनेजमेंट कंपनी बना इंदौर का स्टार्टअप!

इस स्टार्टअप ने 150 से ज्यादा होटलों में अपनी मौजूदगी दर्ज करके कारोबार बढ़ाया!

Indore : शहर की स्टार्टअप ‘रेटवेन्स सर्विसेज’ दुनिया की सबसे बड़ी होटल रेवेन्यू मैनेजमेंट कंपनी बन गई। रेटवेन्स ने पिछले साल फरवरी में शुरुआत की थी। उन्होंने होटल कारोबार को सशक्त बनाने पर फोकस करते हुए, रेवेन्यू मैनेजमेंट के साथ उन्हें और अधिक क्लाइंट्स दिलाकर उनके बिजनेस को बढ़ाया।
इस सर्विस के जरिए हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में अपनी साख बनाई। रेटवेन्स सर्विसेज की शुरुआत चार लोगों ने उदयपुर में अपने पहले क्लाइंट के साथ शुरू की थी। इससे उन्हें अपने बिजनेस को बढ़ावा देने में मदद मिली और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अभी तक ये स्टार्टअप 150 से अधिक होटलों और 3 से ज्यादा देशों में अपनी मौजूदगी के साथ 100 से अधिक लोगों की एक टीम बना चुका हैं।
कंपनी के सीईओ प्रशांत मिश्रा मुताबिक वे रेवेन्यू मैनेजमेंट से भी बड़े मिशन पर हैं। कंपनी न केवल होटल कारोबार को बढ़ावा देने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है, बल्कि सभी होटल व्यवसायियों, वेंडर्स और होटल एंथुजिएस्‍ट लोगों को एक साथ लाकर हास्पिटैलिटी कम्युनिटी बनाने और उन्हे एक प्लेटफार्म आर-ओन एप्लीकेशन (हॉस्पिटैलिटी कम्युनिटी एप्लीकेशन) पर एक साथ लाना चाहते हैं।
इसके तहत वे 1 अगस्त 2023 को इंदौर में वर्ल्ड लार्जेस्ट होटल रेवेन्यू मैनेजमेंट हेड क्वार्टर खोला गया है। इस इवेंट में ओमान, दुबई और सऊदी अरब और दुनियाभर के हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के स्पेशल गेस्ट शामिल हुए। इनमें जूलियो कोरेडोर, सुनील गांधी और बृजेश शर्मा आदि शामिल थे। प्रशांत मिश्रा ने बताया कि रेटवेन्स कैसे भारत के टूरिज्म बिजनेस को बढ़ावा देने में मदद कर रहा है।
इसके लिए हॉस्पिटैलिटी कम्युनिटी एप्लीकेशन लॉन्च कर रहा है। इस बात पर भी फोकस किया जा रहा है कि कैसे रेटवेन्स होटल कारोबार को रिवाइव करने में मदद कर सकता है। इसे #Retvens with Himachal नाम दिया गया है। कंपनी की डायरेक्टर लता ममनानी, सेजल खियानी और सचिन तिवारी ने इंदौर से शुरू होने वाले रेटवेन्स होटल्स को लॉन्च करने और इस कंपनी को आगे बढ़ाने की प्लानिंग पर भी चर्चा की।