WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Ambedkar Jayanti : अम्बेडकर जन्मस्थली पर महोत्सव की तैयारियां, 2 साल बाद बड़ा आयोजन

मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्रियों समेत कई विधायक, सांसद शामिल होंगे

1568

Mhow : लॉकडाउन के चलते दो साल बाद 14 अप्रैल को संविधान रचयिता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती उल्लास के साथ मनाने की तैयारियां पूरी हो गई। इस महोत्सव के लिए प्रशासन द्वारा वृहद स्तर पर तैयारी की जा रही है। बाबा साहब के स्मारक पर रंग रोगन के साथ राजस्थानी पत्थरों व आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की जा रही है।

महोत्सव की तैयारी को लेकर इंदौर अपर कलेक्टर पवन जैन, एसपी भगवत सिंह विरदी, एसडीएम अक्षत जैन ने मुख्यमंत्री के हेलीपैड स्थल व यहां बनाए जा रहे भोजन शाला, पंडाल व बाबा साहब के स्मारक पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।

0236

महोत्सव में अनुयायियों के ठहरने व खानपान के लिए स्वर्ग मंदिर में 1 लाख स्क्वायर फीट में भोजन शाला का निर्माण किया जा रहा है। भोजन शाला में 20 काउंटर से अनुयायियों को पांच प्रकार के व्यंजन दिए जाएंगे। पंडाल में अनुयायियों के रात्रि विश्राम की भी व्यवस्था रहेगी। प्रशासन 12 की शाम से लेकर 14 अप्रैल तक यहां भोजन की व्यवस्था पर फोकस कर रहा है। तीन दिन तक यहां पर भोजन वितरण करने की तैयारी है। जयंती के दिन कौन कौन वीआईपी अंबेडकर जन्मस्थली दर्शन करने आएंगे, इसकी जानकारी आना शुरू हो गई है।

ccm

अपर कलेक्टर पवन जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री 14 अप्रैल बाबा साहब के स्मारक पर सुबह 11 बजे पहुंचेंगे व बाबा साहब को माल्यार्पण कर अनुयायियों से भेंट करेंगे। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह समेत विधायक सांसद समारोह में शामिल होंगे।

प्रशासन द्वारा 14 अप्रैल को बाबा साहब के स्मारक पर लगभग 2 लाख अनुयायियों के आने की संभावना जताई जा रही है उत्सव समिति के राजेश वानखेड़े ने बताया कि सात रास्ता स्थित चंद्रोदय वाचनालय से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। पहली बार शहर के विभिन्न सामाजिक सांस्कृतिक संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। जो वर्षों से यहां आने वाले अनुयायियों की सेवा कर रहे हैं उनका सम्मान भी किया जाएगा।