WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Amit Shah in Indore : अमित शाह का हमला ‘अपने कार्यकाल में कांग्रेस ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया!’

अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटें जीतेगी!

1441
WhatsApp Image 2023 07 30 At 19.20.21

Amit Shah in Indore : अमित शाह का हमला ‘अपने कार्यकाल में कांग्रेस ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया!’

Indore : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार क़ो इंदौर में भाजपा कार्यकर्ताओं के ‘विजय संकल्प सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए विपक्षी कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के ‘विजय संकल्प सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए विपक्षी कांग्रेस को निशाने पर लिया।

WhatsApp Image 2023 07 30 at 19.20.21 1

गृह मंत्री शाह ने आरोप लगाया कि 70 साल तक सत्ता में रही कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने देश में गरीब लोगों के लिए कुछ नहीं किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने (जम्मू-कश्मीर में) अनुच्छेद 370 को 70 साल तक ‘अपने बच्चे की तरह’ पाला। अमित शाह ने इस साल के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान के तहत बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गरीब लोगों के लिए किए गए कल्याणकारी कार्यों के कारण आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश में ‘गरीबों के मसीहा’ के रूप में जाने जाते हैं।

WhatsApp Image 2023 07 30 at 19.20.22

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से नरेंद्र मोदी को फिर से भारत का प्रधानमंत्री बनाने के लिए मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की भी अपील की। 2019 के पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्य में 28 लोकसभा सीटें जीती थी।

WhatsApp Image 2023 07 30 at 19.20.20

बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि उन्होंने पूरे देश का दौरा किया, लेकिन मध्य प्रदेश में पार्टी का संगठन सबसे अच्छा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के लोगों ने 2014 में राज्य की 27 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित की। अमित शाह ने कहा कि 2019 में मप्र के लोगों ने राज्य की 29 लोकसभा सीटों में से 28 सीटें भाजपा को दीं। अब 2024 में सभी 29 सीटें मोदी जी को दें। उन्होंने यह विश्वास भी जताया कि इस साल नवंबर में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा मध्य प्रदेश में सत्ता बरकरार रखेगी।