WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Amitabh Bachchan Birthday:एक गलती के कारण हो गए दिवालिया!

1340

79 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) आज भी बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों को पीछे छोड़ते हैं। अमिताभ आज 3 हज़ार करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक है।1999 में एक समय ऐसा भी आया था, जब वे दिवालिया होने की कगार पर आ गए थे। लेकिन, उन्होंने फिर खुद को संभाला और आज वे दुनिया के 8वें सबसे अमीर आदमी हैं। हर साल उनकी प्रॉपर्टी का आंकड़ा बढ़ रहा है। वे फिल्मों के अलावा दूसरे स्रोत से भी तगड़ी कमाई करते हैं।

1969 में आई पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी के लिए अमिताभ बच्चन को 5 हज़ार रुपए फीस मिली थी। 1973 में आई जंजीर ने उनकी किस्मत पलट दी। इसके बाद उनकी फिल्में आती गईं और वह एक समय वे सबसे महंगे स्टार बन गए थे।
1996 में खुदा गवाह आई के बाद उनकी फीस 3 करोड़ तक हो गई थी। आज वे अपने रोल और फिल्म के शेड्यूल के हिसाब 15 से 20 करोड़ रुपया चार्ज करते हैं। माना जाता है कि KBC को होस्ट करने के लिए उनको हर एपिसोड के 3.5 करोड़ रुपए मिलते है।
अमिताभ प्रॉपर्टी खरीदने में काफी पैसा इन्वेस्ट करते हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई में एक नया घर खरीदा है, जिसकी कीमत 31 करोड़ रुपए बताई जा रही है। अमिताभ का यह घर 5704 वर्गफीट फीट में फैला है।
फिल्में ही नहीं, विज्ञापन और एंड्रोसमेंट्स से भी खासी कमाई करते हैं।
अमिताभ ने देश के अलावा विदेशों में भी प्रॉपर्टी में निवेश कर रखा है। उनकी कई सारी प्रॉपर्टी और घर हैं, जिनकी हर साल बढ़ती कीमत उनकी नेटवर्थ में लगातार इजाफा करती रहती है।
अमिताभ बच्चन के पास मुंबई में पहले से ही 5 बंगले हैं। बिग बी के मुंबई के जुहू इलाके में बड़े बंगले हैं। फिलहाल अमिताभ बच्चन अपनी फैमिली के साथ जलसा में रहते हैं। उनका दूसरा बंगला प्रतीक्षा हैं, जिसमें वो जलसा में शिफ्ट होने से पहले रहते थे। इसके अलावा 3 और बंगले हैं।
बिग बी के पास एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां है, जिनकी कीमत करोड़ों में है। उनकी कार रॉल्स रॉयल्स फैंटम की कीमत 12 करोड़ रुपए है। बेंटली कॉन्टिनेंटल GT की कीमत 10 करोड़ रुपए हैं। इनके अलावा मर्सेडीज जी वेगन (2 करोड़), BMW X5 ( 60 लाख), BMW 7 Series (2 करोड़), रेंज रोवर स्पोर्ट्स ( 60 लाख), लैंड रोवर ( 1 करोड़), ऑडी 6 (60 लाख), पोर्श केमैन एस ( 2 करोड़), मिनी कूपर (1 करोड़), लैंड क्रूजर (1 करोड़) जैसी कई कारें शामिल हैं।
उनकी जिंदगी में एक दौर ऐसा भी आया जब वे दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गए थे। उनकी ABCL कंपनी ने 1996 में बेंगलुरु में मिस वर्ल्ड इवेंट के मैनेजमेंट का काम लिया था। इस इवेंट में उन्हें 7 करोड़ रुपए का घाटा हुआ। इस कंपनी के तहत फिल्म मृत्युदाता बनाई, जो बॉक्स ऑफिस पर धराशाही हो गई।
ABCL की नाकामी की वजह से उनकी प्रॉपर्टी तक जब्त होने की स्थिति में थी। ऐसे में उन्होंने यश चोपड़ा से बात की और काम मांगा। यश चोपड़ा ने मोहब्बतें फिल्म में उनको रोल दिया और यहीं से अमिताभ की फाइनेंशियल पोजीशन सुधार ली। धीरे-धीरे करके आज अमिताभ उस ऊंचाई पर पहुंच गए जहां उनको कोई छू नहीं सकता।