WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Anju Converted to Islam, Got Married : भिवाड़ी से पाकिस्तान भागी अंजू ने इस्लाम कबूल कर शादी की!

पति से झूठ बोलकर प्रेमी के पास पाकिस्तान गई अंजू ने वहां मीडिया के सामने स्वीकारा!

1639
WhatsApp Image 2023 07 25 At 18.20.46

Anju Converted to Islam, Got Married : भिवाड़ी से पाकिस्तान भागी अंजू ने इस्लाम कबूल कर शादी की!

New Delhi : भिवाड़ी की अंजू मीणा ने अपने बॉय फ्रेंड नसरुल्लाह के पास पहुंचकर इस्लाम कुबूल कर लिया। इस्लाम धर्म अपनाने के बाद उसने अपना नाम फातिमा रख लिया। खबर यह भी है कि दोनों ने पेशावर के लोकल कोर्ट में निकाह कर लिया। 34 साल की अंजू पाकिस्तान में अपने 29 साल के बॉय फ्रेंड नसरुल्लाह के साथ है। 2019 में फेसबुक पर दोनों के बीच दोस्ती हुई थी।

WhatsApp Image 2023 07 25 at 18.14.06

मोहर्रर सिटी पुलिस स्टेशन के एक सीनियर अधिकारी के हवाले से जानकारी दी गई कि अंजू और नसरुल्लाह ने निकाह कर लिया। वे दोनों दीर बाला की जिला कोर्ट में पहुंचे थे, उनके साथ कुछ पुलिस अफसर, वकील और नसरुल्लाह के परिवार के सदस्य भी थे। पाकिस्तान के मालाकंड डिवीजन के डीआईजी नासिर महमूद सत्ती के हवाले से कहा कि दोनों के बीच निकाह हो चुका है। शादी के बाद अंजू को पुलिस सुरक्षा में एक घर में शिफ्ट किया गया।

WhatsApp Image 2023 07 25 at 18.14.07

राजस्थान के अलवर जिले की भिवाड़ी की अंजू अपने कथित प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने पति और बच्चों से झूठ बोलकर पाकिस्तान पहुंच गई। पति को शादी से इनकार करने वाली अंजू ने रविवार को पाकिस्तान में स्थानीय पत्रकारों को बताया कि वो नसरुल्लाह से प्यार करती है। पहले उनकी बातचीत फेसबुक पर हुई। फिर ये दोस्ती गहरे प्यार में बदल गई। इसके बाद उसने अपना देश छोड़कर पाकिस्तान जाने का फैसला किया।

वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं। नसरुल्लाह और अंजू दोनों ने पाकिस्तान में पुलिस को बताया कि वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं। शादी करना चाहते हैं, इसलिए वो पाकिस्तान में मिलने आई है। वहीं अंजू ने खुद को पुलिस को ईसाई धर्म से ताल्लुक रखने वाली तलाकशुदा महिला बताया।