WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

नई पार्टी का ऐलान भी लेकिन BJP छोड़ने का दावा नहीं-MLA नारायण त्रिपाठी

भाजपा से बगावत करने के सवाल पर बोले- मैं विंध्य की जनता के फैसले के साथ

1293

नई पार्टी का ऐलान भी लेकिन BJP छोड़ने का दावा नहीं-MLA नारायण त्रिपाठ

भोपाल: विंध्य पार्टी के गठन की सभी औपचारिकताएं पूरी कर चुके मैहर के भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी खुलकर भाजपा छोड़ने का दावा नहीं कर पा रहे हैं। दबे छुपे शब्दों में वे सिर्फ इतना ही कह पा रहे हैं कि वे विंध्य की जनता के साथ हैं। इधर अब अपनी नई पार्टी के गठन का ऐलान करने वाले भाजपा विधायक पर पार्टी क्या फैसला लेती है या साफ नहीं हो सका है।
गौरतलब है कि मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने सोमवार को सतना में कहा था कि जल्द ही विंध्य पार्टी के गठन की औपचारिकताएं पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि एक सूत्रीय अभियान के तहत विंध्य पार्टी विधानसभा के आगामी चुनाव में रीवा-शहडोल संभाग के सातों जिलों की सभी 30 सीटों में अपने प्रत्याशी उतारेगी। उनके इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि त्रिपाठी ने भाजपा से बगावत कर दी है और वे अपनी नई पार्टी का गठन करने जा रहे हैं।
नई पार्टी के गठन का दावा करने वाले त्रिपाठी अब भाजपा छोड़ने की बात पर साफ-साफ बोलने से बच रहे हैं।

उन्होंने एक चर्चा के दौरान कहा कि भाजपा छोटे-छोटे राज्य बनाने की पक्षधर रही है। अटल बिहारी बाजपेई की सरकार ने ऐसा किया भी था। भाजपा भी चुनाव से पहले विंध्य राज्य बनाने का ऐलान कर दे तो विंध्य की जनता की मांग पूरी हो जाएगी।