WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

CVC Annual Report : सतर्कता आयोग को भ्रष्टाचार की सबसे ज्यादा शिकायतें गृह मंत्रालय के अधिकारियों की मिली!

जानिए CVC की वार्षिक रिपोर्ट में और कौनसे मंत्रालयों के अधिकारियों पर उंगली उठी!

1255

CVC Annual Report : सतर्कता आयोग को भ्रष्टाचार की सबसे ज्यादा शिकायतें गृह मंत्रालय के अधिकारियों की मिली!

New Delhi : भ्रष्टाचार की सबसे ज्यादा शिकायतें पिछले साल केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों के खिलाफ आईं। केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) की हाल ही में जारी वार्षिक रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ। अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों में रेलवे दूसरे और बैंक तीसरे नंबर पर हैं।

जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल केंद्र सरकार के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के कथित भ्रष्टाचार की 115203 शिकायतें CVC को मिली थी। इनमें भ्रष्टाचार की सबसे ज्यादा शिकायतें केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों के खिलाफ आईं। केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) की हाल ही में जारी वार्षिक रिपोर्ट तो यही कहती है।

1,15,203 शिकायतें मिली

केंद्रीय सतर्कता आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल केंद्र सरकार के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ऐसी कुल 1,15,203 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 85,437 शिकायतों का निपटान किया जा चुका है। जबकि, शेष 29,766 शिकायतें लंबित हैं। इनमें से 22,034 शिकायतें तीन महीने से ज्यादा समय तक लंबित रहीं।