WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

MP को एक और उपलब्धि: बालाघाट जिले को देश में मछली उत्पादन और बेस्ट परफॉर्मिंग में प्रथम स्थान

1227

भोपाल: MP को एक और उपलब्धि हासिल हुई है। बालाघाट जिले को देश में मछली उत्पादन और बेस्ट परफॉर्मिंग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

देश के 70 जिलों ने इस कंपीटीशन में भाग लिया था। भुवनेश्वर उड़ीसा में आयोजित कार्यक्रम में विश्व फिशरीज दिवस पर 3 लाख का पुरुस्कार मिला। संचालक मछली पालन श्री भारत सिंह ने यह पुरुस्कार प्राप्त किया।
जल संसाधन, मछुआ कल्याण और मत्स्य विकास मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने इस उपलब्धि पर विभाग के सभी अधिकारियो को बधाई दी।