WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Anti Naxal Campaign: MP पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता, 4 खूंखार महिला नक्सली धराशायी, मृत नक्सलियों पर घोषित था रुपए 62 लाख का ईनाम

621
WhatsApp Image 2025 02 20 At 19.26.46

Anti Naxal Campaign: MP पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता, 4 खूंखार महिला नक्सली धराशायी, मृत नक्सलियों पर घोषित था रुपए 62 लाख का ईनाम

भोपाल । एम पी पुलिस द्वारा विगत समय में अपनाई गई आक्रामक रणनीति तथा मुठभेड़ों में प्राप्त सफलताओं से उत्साहित पुलिस बल ने बुधवार को एक बड़ी मुठभेड़ में माओवादियों के एम.एम.सी. जोन (मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़) के के. बी. डिवीजन (कान्हा भोरमदेव) की भोरमदेव एरिया कमेटी के 04 हार्डकोर महिला नक्सलियों को मार गिराया। इन हार्डकोर नक्सलियों पर 62 लाख रुपये इनाम घोषित किया हुआ था।

सुरक्षा बलों की आक्रामक कार्यवाही से हुये नुकसान से बौखलाए माओवादी बालाघाट के थाना गढ़ी अंतर्गत सूपखार जंगल में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की कोशिशें कर रहे थे।

इनकी गतिविधियों के संबंध में लगातार सूचनाएं मिलने पर इनकी तलाश के लिए सुरक्षाबलों को सूपखार जंगल के रौंदा गढ़ीदादर कटोलदेही क्षेत्र में भेजा गया।

पुलिस मुख्यालय भोपाल नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 19 फ़रवरी बुधवार की दोपहर में सर्चिग अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों को हताहत करने तथा उनके हथियार लूटने की नियत से अंधाधुंध फायरिंग की गई। सुरक्षा बलों द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुये सूझबूझ से नियंत्रित एवं प्रभावी जवाबी फायरिंग की गई जिसमें 04 वर्दीधारी हार्डकोर महिला माओवादी मारी गईं। इनके कब्जे से 01 इंसास रायफल मय मैग्जीन, 01 एसएलआर रायफल मय मैग्जीन, एक 303 रायफल व एक 315 रायफल तथा दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री बरामद की गई। मुठभेड़ के दौरान घायल तथा घने जंगल का फायदा उठाकर भागे अन्य माओवादियों की तलाश में सीआरपीएफ, हॉकफोर्स तथा जिला पुलिस द्वारा मुठभेड़ क्षेत्र में बड़े स्तर पर सघन सर्चिग अभियान संचालित किया जा रहा है।

यह भी विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि इस मुठभेड़ से लगभग 30 वर्ष पहले 1996 में बालाघाट के धीरी – मुरुम जंगल में हुई मुठभेड़ में 04 माओवादी ढेर किये गये थे।

मृतक माओवादियों का विवरण

1. आशा, निवासी- दक्षिण बस्तर जिला सुकमा, छत्तीसगढ, धारित हथियार – इंसास रायफल

2. रंजीता उर्फ रमली अलमी, निवासी ग्राम तुमरीवाल, ब्लाक कुशम, तहसील मरदापाल जिला कोण्डागांव, छत्तीसगढ, धारित हथियार एसएलआर रायफल।

3. सरिता उर्फ शीला उर्फ पदम, निवासी ग्राम पेन्टा, थाना जगरकुगुंडा जिला सुकमा, छत्तीसगढ, धारित हथियार-303 रायफल

4. लख्खे मरावी, निवासी- जिला सुकमा, छत्तीसगढ, धारित हथियार – 315 रायफल,

सभी मृतक माओवादी संगठन के एमएमसी (मध्यप्रदेश- महाराष्ट्र- छत्तीसगढ़) जोन के केबी (कान्हा-भोरमदेव) डिवीजन की भोरमदेव एरिया कमेटी के सदस्य हैं। इनके विरूद्ध दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी प्राप्त की जा रही हैं।