WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Appointed President of Tribal Congress : कांग्रेस ने विक्रांत भूरिया को आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया!

1110
WhatsApp Image 2025 02 11 At 20.11.05

Appointed President of Tribal Congress : कांग्रेस ने विक्रांत भूरिया को आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया!

मध्यप्रदेश के कई आदिवासी नेताओं को कांग्रेस ने नई जिम्मेदारियां दी!

New Delhi : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने झाबुआ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक और मप्र युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया को ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया। विक्रांत भूरिया अब शिवाजीराव मोघे की जगह लेंगे। भूरिया पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के बेटे हैं।

WhatsApp Image 2025 02 11 at 20.11.10

विक्रांत भूरिया युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में शामिल थे। उन्होंने पिछले साल अप्रैल में मप्र युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद मितेन्द्र दर्शन सिंह यादव को युवक कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। विक्रांत भूरिया प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ने के बाद युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में शामिल थे। लेकिन, सितंबर में जम्मू-कश्मीर के रहने वाले उदय भानु चिब को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया गया था।

कांग्रेस की कोशिश आदिवासी वर्ग में पैठ बढ़ाना है क्योंकि, मप्र में 22% आदिवासी आबादी है। प्रदेश की 230 में से 47 विधानसभा सीटें आदिवासी आरक्षित हैं। इनमें से 24 सीटों पर बीजेपी और 22 सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं। एक सीट पर भारत आदिवासी पार्टी के कब्जे में हैं। आदिवासी वर्ग कांग्रेस का परंपरागत वोटर माना जाता है। कांग्रेस आदिवासी वर्ग को वापस जोड़े रखने के लिए युवा नेताओं को आगे बढ़ा रही है और विक्रांत भूरिया की नियुक्ति उसी दिशा का एक प्रयास है।

WhatsApp Image 2025 02 11 at 20.11.28

कांग्रेस में आदिवासी नेताओं का कद लगातार बढ़ रहा है। डिंडोरी से विधायक और पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम कांग्रेस की सीईसी (सेंट्रल वर्किंग कमेटी) के सदस्य बनाए गए। उमंग सिंघार को मध्यप्रदेश में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया। अब विक्रांत भूरिया को आदिवासी कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर इस दिशा में नया कदम बढ़ाया गया है।