WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Are BJP Leaders Leaving Party : शेखावत ने कहा ‘मैं आज तो कांग्रेस में नहीं जा रहा, कल किसने देखा!’

असंतुष्ट वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विधायक के पार्टी छोड़ने की चर्चा गरम!

1308

Are BJP Leaders Leaving Party : शेखावत ने कहा ‘मैं आज तो कांग्रेस में नहीं जा रहा, कल किसने देखा!’

इंदौर। भाजपा के असंतुष्ट नेता भंवर सिंह शेखावत के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है। लेकिन, उन्होंने ‘मीडियावाला’ से बातचीत में इस मामले में स्पष्ट कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि मैं आज तो कांग्रेस में नहीं जा रहा, पर कल किसने देखा। इसलिए कल का कह नहीं सकता।

बताया जा रहा है कि धार जिले की बदनावर सीट से कांग्रेस से टिकट की शर्त पर कांग्रेस में जाना चाहते हैं। लेकिन, अभी कांग्रेस ने उन्हें कोई पक्का आश्वासन नहीं दिया। वे पहले बदनावर से भाजपा विधायक रह चुके हैं, पर वहीं से एक चुनाव हारे भी थे। वे पार्टी में अपनी उपेक्षा से आहत हैं और मई में उन्होंने मुखर होकर खुलेआम पार्टी की रीति-नीति की आलोचना भी की थी।

शेखावत ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि प्रदेश में भाजपा की खराब हालत के लिए सिर्फ ज्योतिरादित्य सिंधिया जिम्मेदार हैं। भाजपा में अब जमीनी कार्यकर्ता और असली नेताओं की पूछ परख खत्म हो गई। उन्होंने कहा था कि भाजपा में कांग्रेसियों के आने से जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है।

उनका आरोप था कि बाहर से आए कांग्रेसियों ने पार्टी के अंदर पार्टी बना ली है। इसके बाद प्रदेश में भाजपा की राह मुश्किल दिख रह रही। उन्होंने यह भी कहा था कि पिछले चुनाव में भाजपा की हार का कारण खुद भाजपा के नेता थे। लेकिन, इतनी आलोचना के बाद भी वे अभी पार्टी छोड़ने का फैसला नहीं कर सके।