WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Arms Smuggler Caught : अवैध पिस्टल और मैगजीन के साथ हथियार तस्कर पकड़ाया!

विधानसभा चुनाव प्रभावित करने के लिए अवैध हथियार लाने की जानकारी!

2000
WhatsApp Image 2023 11 01 At 16.38.08

Arms Smuggler Caught : अवैध पिस्टल और मैगजीन के साथ हथियार तस्कर पकड़ाया!

Indore : प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सख्ती को ध्यान में रखते हुए क्राइम ब्रांच की कार्यवाही में अवैध फायर आर्म्स की तस्करी करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया। क्राइम ब्रांच और मल्हारगंज पुलिस की साझा कार्यवाही में आरोपी के कब्जे से 6 अवैध फायर आर्म्स (पिस्टल) व 12 मैगजीन जब्त की गई। आरोपी, मध्य प्रदेश और राजस्थान विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए ये अवैध हथियार लाया था।

शहर में अपराध नियंत्रण एवं आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राइम ब्रांच की टीम ने लगातार अवैध हथियार रखने वाले एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

WhatsApp Image 2023 11 01 at 16.38.08 1

इस तारतम्य में क्राइम ब्रांच व थाना मल्हारगंज को सूचना मिली थी कि मल्हारगंज क्षेत्र में महावीर बाग के पीछे एक व्यक्ति फायर आर्म्स सप्लाई करने के लिए घूम रहा है। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच ब थाना मल्हारगंज टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए बताए स्थान से संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। जिसने अपना नाम लक्ष्मण पालीवाल निवासी आमली थाना मावली जिला उदयपुर (राजस्थान) और हाल मुकाम बाई ग्राम ऋषि ढाबा सिमरोल इंदौर का होना बताया।

आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से 6 देशी पिस्टल मय मैगजीन व 6 खाली मैगजीन कुल 12 मैगजीन मिली, जिसके संबंध में वैध लाइसेंस नहीं होना बताया। आरोपी से पुछताछ करने पर उसने अवैध पिस्टल किसी सिकलीकर से लाना बताया है। आरोपी द्वारा अभी तक एक दर्जन से अधिक अवैध हथियार इंदौर मध्य प्रदेश व राजस्थान मैं खपाना स्वीकार किया, जिसके संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

आरोपी के कब्जे से 6 अवैध फायर आर्म्स मय मैगजीन के एवं 6 खाली मैगजीन इस प्रकार कुल 12 मैगजीन जप्त कर थाना मल्हारगंज में अपराध धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।