WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ मनोरंजन

Arrangement of Arijit Singh’s Show : इंदौर में आज अरिजीत सिंह का शो, कार्यक्रम की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था बदली!

838
WhatsApp Image 2025 04 19 At 14.49.41

Arrangement of Arijit Singh’s Show : इंदौर में आज अरिजीत सिंह का शो, कार्यक्रम की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था बदली!

शो में आने वालों के वाहनों के लिए भी पार्किंग व्यवस्था की गई!

Indore : आज 19 अप्रैल को जाने-माने गायक अरिजीत सिंह के शो के मद्देनजर ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। इसके अनुसार, दोपहर 12 बजे से भारी वाहनों का प्रवेश पटेल नगर क्रॉसिंग हाईवे से दस्तूर चौराहा स्टार चौराहा रेडिसन चौराहा होते हुए देवास नाका तक बंद कर दिया गया। बायपास स्थित सी-21 इस्टेट ग्राउंड पर सिंगर अरिजीत सिंह के होने वाले कार्यक्रम के मद्देनजर शो में आने वाली अपार भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने यातायात डायवर्सन व पार्किंग तक की यातायात व्यवस्था का प्लान तैयार किया है। प्लान के अनुसार 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से इस क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

इस कार्यक्रम में आने वाले श्रोताओं का रूट व पार्किंग की व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी :

● कनाडिया की ओर से आने वाले वाहनों का प्रवेश पटेल नगर कट से होते हुए हाईवे से बेस्ट प्राइज एवं वेलवेट गार्डन, लाभगंगा, आरई-2 रोड से होगा अथवा पटेल नगर कट से बांए मुडकर खजराना मार्ग से पाकीजा कॉलोनी के बाजू से दाहिने मुडकर आरई-2 रोड़ से होते हए कार्यक्रम स्थल पार्किंग में पहुंचेंगे।

● रेडिसन चौराहे की ओर से आने वाले वाहन साईं कृपा कट, स्टार चौराहा, लाभगंगा होते हुए आरई-2 रोड से निर्धारित पार्किंग में आ सकेंगे।

● देवास की ओर से आने वाले वाहन चालक डीपीएस अंडरब्रिज से टीसीएल से दाहिने मुड़कर वेलवेट गार्डन तिराहा, लाभगंगा होते हुए आरई 2 मार्ग से प्रवेश कर पार्किंग में पहुंच सकेंगे।

WhatsApp Image 2025 04 19 at 14.49.48

रोड़ डायवर्सन प्लान

19 अप्रैल दोपहर 12 बजे से बसों के रूट में भी परिवर्तन किया जाएगा।

● रेडिसन की ओर से आने वाली बसें स्टार चौराहे से लेफ्ट लेकर एडवांस एकेडमी होते हुए बेस्ट प्राइज से बायपास पर जा सकेंगी।

● इंटरस्टेट बसों को मूसाखेडी चौराहा व तीन इमली से पालदा रोड़ होते हुए हाईवे पर भेजा जाएगा।

● व्हाइट चर्च की ओर से पिपल्याहाना होकर चलने वाली बसों का भी रूट डायवर्ट किया गया है। ये बसें स्कीम नं. 140, अग्रवाल स्कूल चौराहा, बिचौली अण्डरब्रीज होकर हाईवे पर आ-जा सकेगी। अर्थात् यह बसें रिंग रोड़ होकर रेडिसन की ओर नहीं जा सकेंगी।

● इसके अलावा लवकुश चौराहा, बापट, स्कीम नंबर-136 से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, डम्पर, बस आदि) देवास नाका से मांगलिया, सेंट्रल प्वाइंट होकर बायपास पर प्रवेश कर खंडवा-मुंबई की ओर जा सकेंगे।

● खंडवा-देवगुराडिया की ओर से आने वाले भारी वाहन सीधे बायपास से होकर सेंट्रल पॉइंट मांगलिया से देवास नाका होते हुए बापट एवं लवकुश चौराहे से उज्जैन-धार की ओर जा सकेंगे।

यातायात पुलिस ने अपील की है, कि कार्यक्रम में आने वाले श्रोता कार्यक्रम स्थल के पीछे रिक्त मैदान में बनाई गई निर्धारित निःशुल्क पार्किंग में ही अपने वाहन पार्क करें। मुख्य मार्गों पर पार्क नहीं करें अन्यथा ऐसे वाहन क्रेन के द्वारा उठायें जाएंगे। भारी जुर्माने एवं असुविधा से बचने हेतु वाहनों को निर्धारित निःशुल्क पार्किंग में ही पार्क करें। कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए लोक परिवहन वाहनों का उपयोग करे, असुविधा से बचने के लिए उक्त परिवर्तित मार्ग का उपयोग करना अधिक सुविधा जनक रहेगा। कृपया यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।

30 years of ‘DDLJ’ : ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के 30 साल पूरे होने पर लंदन में लगेगी शाहरुख और काजोल की कांस्य मूर्तियां!