WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Arrest Warrant Against BJP MLA: MP में विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, जानिए क्या है पूरा मामला

1508

Arrest Warrant Against BJP MLA: MP में विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, जानिए क्या है पूरा मामला

भोपाल: मध्य प्रदेश में बीजेपी के MLA भिंड विधायक नरेंद्र सिंह के खिलाफ MP-MLA कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। प्रकरण की अगली सुनवाई 8 जनवरी को होगी।

IMG 20231227 WA0116 1

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी भिण्ड से भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। बताया गया है कि फरियादी बाबू लाल जमोर ने वर्ष 2015 में एफआईआर दर्ज कराई थी जिसमें अगवा करने और जाति सूचक गालियां देने का आरोप लगाया था। इसमें चार आरोपी थे। जिसका मामला ग्वालियर की एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है।

इसमें आरोपी को दो बार समन देकर समय दिया गया लेकिन वे हाजिर नहीं हुए। आज उनके वकील द्वारा हाजिरी माफी के लिए आवेदन दिया, लेकिन कोर्ट ने उसे स्वीकार ना कर गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया। कोर्ट ने    गिरफ्तारी वारंट की तामिल हेतु SP ग्वालियर और SP भिंड को आदेशित किया है कि आगामी दिनांक को वे उन्हें आवश्यक रूप से उपस्थित रखें।