WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Art Exhibition Organized at Poddar International School : पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में कला प्रदर्शनी का उद्घाटन जज नीरज पवैया ने किया!

553
WhatsApp Image 2026 01 30 At 17.52.16

Art Exhibition Organized at Poddar International School : पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में कला प्रदर्शनी का उद्घाटन जज नीरज पवैया ने किया!

Ratlam : शहर के नीमच-इंदौर फोरलेन किनारे दिलीप नगर स्थित पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को कला प्रदर्शनी ‘आर्ट शेपस दा फ्यूचर’ का उद्घाटन नीरज पवैया जज न्यायालय एवं रत्नेश विजयवर्गीय जिला समन्वयक, मप्र जनअभियान परिषद इकाई द्वारा किया गया।

WhatsApp Image 2026 01 30 at 17.52.16 1

विद्यालय के कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों, अभिभावकों एवं आगुन्तकों द्वारा बनाए गए कलात्मक चित्रों का प्रदर्शन किया गया। चित्रकारी के माध्यम से यह भी सन्देश दिया गया कि कला के क्षेत्र में करियर भी बनाया जा सकता है।

विद्यार्थियों द्वारा ‘बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ का सन्देश देते हुए कलाकृतियां प्रस्तुत की गई। अभिभावकों एवं आगुन्तकों ने विद्यार्थियों के प्रस्तुत कलाकृतियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

WhatsApp Image 2026 01 30 at 17.52.16 2

इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य डॉ निश्चल गुप्ता, रीजनल आर्ट फैसिलिटेटर योगेश दांडगे, कला शिक्षक कनक नाथ, पतंजलि योगपीठ रतलाम के विशाल वर्मा एवं प्रेम पुनिया, AO अमित हार्डिया मौजूद थे!