WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

नए कोच के लिए सुझाया आशीष नेहरा का नाम

भज्जी ने द्रविड़ को बदलने की बात कही

698
WhatsApp Image 2022 11 24 At 12.52.14 PM 696x403

नए कोच के लिए सुझाया आशीष नेहरा का नाम नाम

नई दिल्ली
पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह का मानना है कि आशीष नेहरा जैसे किसी व्यक्ति को भारत की टी20 कोचिंग प्रणाली का हिस्सा होना चाहिए क्योंकि वह खेल के सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट को वर्तमान मुख्य कोच राहुल द्रविड़ से बेहतर समझते हैं. नेहरा ने 2017 में खेल से संन्यास ले लिया था और इस साल की शुरुआत में हार्दिक पांड्या की आईपीएल  टीम गुजरात टाइटन्स को डेब्यू सीजन पर खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.
हरभजन ने कहा, “टी20 फॉर्मेट में आपके पास आशीष नेहरा जैसा कोई व्यक्ति होना चाहिए जिसने हाल ही में खेल को अलविदा कहा है. वह इस फॉर्मेट को बेहतर समझते हैं. मैं राहुल के साथ लंबे समय तक खेला हूं और उनके प्रति पूरा सम्मान है. मैं खेल को लेकर उनकी समझ पर सवाल नहीं उठा रहा हूं लेकिन यह फॉर्मेट थोड़ा अलग और मुश्किल है.”

मैं यह नहीं कह रहा हूं कि आप राहुल को टी20 से हटा दें. आशीष और राहुल दोनों मिलकर 2024 वर्ल्ड कप के लिए टीम को बनाने के लिए काम कर सकते है.’’ हरभजन अबू धाबी टी10 लीग में दिल्ली बुल्स टीम का हिस्सा है और अबू धाबी में हैं.