WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

ASI & 9 Jawans Suspend : कैदी के भागने पर ASI समेत 9 पुलिस जवान सस्पेंड, कैदी को पकड़ लिया!

पेशी से वापस लाते समय जेल के बाहर से फरार हुआ था कैदी!

1417
WhatsApp Image 2023 07 28 At 19.25.42 696x458

ASI & 9 Jawans Suspend : कैदी के भागने पर ASI समेत 9 पुलिस जवान सस्पेंड, कैदी को पकड़ लिया!

Kanker (Chattisgarh) : जिला जेल के बाहर से फरार हुए विचाराधीन बंदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा हैं कि घटना के बाद से पुलिस लगातार उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। फरार कैदी के गढ़िया पहाड़ी क्षेत्र में छिपे होने की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर छापामार कार्रवाई कर उसे पकड़ लिया। कैदी के फरार होने के मामले में एसपी ने डयूटी पर तैनात एएसआई समेत 9 पुलिस जवानों को सस्पेंड कर दिया।

26 जुलाई को दुष्कर्म के आरोपी मोहनीश को पेशी के लिए कोर्ट ले जाया गया था। कोर्ट में पेशी के बाद उसे शाम को जिला जेल शिफ्ट किया जा रहा था। उसी समय विचाराधीन कैदी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया था। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बाद भी बंदी के फरार होने की जानकारी के बाद एसपी दिव्यांग पटेल ने घटना की जांच का आदेश दिया गया।

जांच में पुलिस जवानों की लापरवाही पाये जाने पर एसपी ने डयूटी पर तैनात सहायक उपनिरीक्षक हिरऊराम मरकाम, प्रधान आरक्षक सुदर्शन मरई, प्रधान आरक्षक रामखिलावन मंडावी सहित कुल 9 जवानों को सस्पेंड कर दिया हैं। जबकि, फरार कैदी की तलाश में जुटी पुलिस को आरोपी के गढ़िया पहाड़ में छिपे होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने मौके पर छापामार कार्रवाई कर उसे अरेस्ट कर लिया हैं।