WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

Asia Cup: 4 सितम्बर को फिर से भारत- पाकिस्तान मैच

पाकिस्तान में हांगकांग को पूरी तरह रौंदा

1024
WhatsApp Image 2022 09 02 At 10.46.11 PM 696x1469

दुबई: एशिया कप में पाकिस्तान और हांगकांग के बीच खेले गए ग्रुप मुकाबले को पाक टीम ने 155 रन से जीत लिया है। इसी के साथ यह तय हो गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच एक और मुकाबला दर्शकों को देखने को मिलेगा। ये मैच 4 सितंबर को खेला जाएगा। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 193 रन बनाए थे। मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 57 गेंद में 78 रन की पारी खेली तो वहीं, फखर जमान ने 41 गेंद में 53 रन बनाए। आखिरी ओवरों में खुशदिल शाह का बल्ला भी जमकर बोला और उन्होंने सिर्फ 15 गेंद में 35 रन बना दिए। जवाब में हांगकांग की टीम सिर्फ 38 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट शादाब खान ने लिए। वहीं, मोहम्मद नवाज ने 3 और नसीम शाह ने 2 विकेट झटके।

पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने नहीं टिक पाई हांगकांग

पाकिस्तान के लिए नसीम शाह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने पहले ही ओवर में 2 विकेट झटक लिए। उन्होंने पहले हांगकांग के कप्तान निजाकत खान को आसिफ अली के हाथों कैच आउट कराया, फिर बाबर हयात को क्लीन बोल्ड कर दिया। नसीम के बाद तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने भी तुरंत यासिम मुर्तजा को खुशदिल शाह के हाथों कैच आउट करा पवेलियन भेज दिया।

हांगकांग का चौथा विकेट शादाब खान ने लिया। उन्होंने 6 गेंद में 1 रन बनाकर खेल रहे एजाज खान को क्लीन बोल्ड कर दिया। पांचवां और छठा विकेट मोहम्मद नवाज ने लिया। उन्होंने किनचित शाह और स्कॉट मैककेनी को अपना शिकार बनाया।

हांगकांग के लिए एहसान खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 28 रन दिए और 2 विकेट अपने नाम किए।

रिजवान और फखर की शानदार साझेदारी
कप्तान बाबर आजम का विकेट जल्दी गिरने के बाद फखर जमान और मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान की पारी को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 81 गेंद में 116 रन की साझेदारी हुई। दोनों बल्लेबाजों ने अपनी-अपनी फिफ्टी भी पूरी की।

बाबर आजम फिर फ्लॉप

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का बल्ला आज के मैच में भी नहीं चला। वो सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट एहसान खान ने लिया। भारत के खिलाफ भी आजम का बल्ला नहीं चला था और वह सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए थे।

मोहम्मद रिजवान ने बाबर के आउट होने के बाद पारी संभाली और 42 गेंद में अर्धशतक बनाया।

संक्षिप्त स्कोर:
पाकिस्तान: 20 ओवर में 2 विकेट पर 193 (मोहम्मद रिजवान नाबाद 78, फखर जमान 53; एहसान खान 2/28)।
हॉन्ग कॉन्ग: 10.4 ओवर में 38 ऑल आउट (निजाकत खान 8; शादाब खान 4/8, मोहम्मद नवाज 3/5)।