WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

शारीरिक शोषण और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में सहायक संचालक गिरफ्तार

729
WhatsApp Image 2025 06 29 At 20.10.38

शारीरिक शोषण और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में सहायक संचालक गिरफ्तार

विनोद काशिव की रिपोर्ट

जांजगीर-चांपा। जिला पंचायत जांजगीर में पदस्थ सहायक संचालक को पुलिस ने अनाचार, धोखाधड़ी और धमकी जैसे गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया है।

सहायक संचालक पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर तीन वर्षों तक शारीरिक शोषण करने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जांजगीर थाना में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, दिग्विजय दास महंत कटघोरा (कोरबा) निवासी वर्तमान में जिला पंचायत जांजगीर में पदस्थ है। आरोपी ने एक युवती से जान-पहचान बढ़ाकर मोबाइल फोन के माध्यम से बातचीत शुरू की और शादी का झांसा देकर तीन वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर युवती को धोखे में रखा, जबकि वह पूर्व से विवाहित था। जब पीड़िता ने संबंध खत्म करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी, जिससे वह मानसिक रूप से प्रताड़ित होती रही।

पीड़िता की शिकायत पर जांजगीर थाना में आज अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और एसडीओपी कविता ठाकुर के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई की गई।

टीम ने आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।