WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

सोनिया गांधी के इशारे पर पंजाब सरकार ने PM की सुरक्षा में चूक का षडयंत्र किया – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष VD

901
WhatsApp Image 2022 01 07 At 3.54.42 AM 696x522

झाबुआ से श्याम त्रिवेदी की रिपोर्ट

झाबुआ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा को लेकर पंजाब मे हुए षडयंत्र के विरोध मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज स्थानीय राजबाड़ा चौक पर मौन धरना दिया गया। इस धरना प्रदर्शन मे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णु दत्त शर्मा भी मौजूद थे। धरने पर जिला पदाधिकारी एवं कई कार्यकर्तागण बैठे थे।

धरना स्थल पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि दूर्भाग्य का विषय है कि इस देश के अंदर कांग्रेस के नेतृत्व के इशारे पर पंजाब की सरकार ने भारत के लोकप्रिय ओर दुनियां के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदीजी के खिलाफ जो एक आपराधिक षडयंत्र रचने का काम किया।

ये देश के इतिहास मे दुर्भाग्य जनक ही नहीं इस देश की सुरक्षा के साथ बडा खतरा है। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस षडयंत्रों मे कांग्रेस का नेतृत्व , सोनिया गांधी के इशारे पर वहां की सरकार ने जो षडयंत्र रचा इस षडयंत्र का जवाब हमने गांधीजी के विचारो पर पूरे देश के अंदर कई स्थानों पर गांधीजी के स्टेचु के सामने मौन धरना दिया है।

आज तक के इतिहास मे किसी प्रधानमंत्री के साथ इस प्रकार की घटना नहीं हुई है चाहे वो विदेश के अंदर गए हो चाहे देश के अंदर दूसरे देशों के राष्ट्राध्यक्ष यहां पर आए हों। पाकिस्तान से 30 किमी दूरी पर इस तरह की घटना होना ओर कांग्रेस का चरित्र वामपंथीयों के साथ मिलकर के देशद्रोही ताकतों के साथ खडे होना उनको समर्थन करना। नक्सलवाद से लेकर के उन्होेंने सब का समर्थन किया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि फैडरर सिस्टम के अंदर संवैधानिक व्यवस्था मे राज्य सरकार की जिम्मेदारी होती है कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्रीजी को ओचित्य सुरक्षा से लेकर के सारी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होती है। लेकिन दुर्भाग्य है कि कांग्रेस का नेतृत्व जिस प्रकार से बाते करने का प्रयास कर रहा है वहां के मुख्यमंत्री ने जिस प्रकार से एक छोटा पन ओर ओछा पन दिखाया है कि सुरक्षा मे कोई चुक नहीं हुई।

शर्मा ने कहा कि व्यवस्था के अंदर एसपीजी का काम केवल प्रधानमंत्री कि इनर सर्कील कि सुरक्षा का होता है। बाकि सारी व्यवस्थाएं करने का काम राज्य सरकार का होता है। प्रधानमंत्री के दौरे के समय मे चीफ सेक्रेटरी से लेकर डायरेक्टर जनरल पुलिस का उपस्थित नहीं होना, मुख्यमंत्री फोन नहीं उठाते ये सामान्य घटना नहीं है।

उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश के अंदर ओर मध्यप्रदेश मे गांधीजी के वियारों पर, दो घंटे का मौन धरना पूरे देश के अंदर दिया है। आज उसी धरने के निमित्त मैं झाबुआ के अंदर सभी कार्यकर्ताओं के साथ मौन धरने पर बैठा हूं। पूुरे देश की एक सो तीस करोड की जनता प्रधानमंत्री जी के साथ खड़ी है। कांग्रेस सत्ता मे न रहने के कारण इतनी छटपटाहट है। दुर्भाग्य है कि इस देश के दो प्रधानमंत्री इस चुक के कारण से देश खो चुका है। कांग्रेस कितने भी षडयंत्र रच ले देश के विकास, पंजाब के विकास की गति नहीं रूकेगी।