WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

किसके इशारे पर मेरे पिता के स्मारक का काम रोका गया- दीपक जोशी

871
WhatsApp Image 2023 05 04 At 10.39.39 PM 1 696x425

किसके इशारे पर मेरे पिता के स्मारक का काम रोका गया- दीपक जोशी

भोपाल: हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले दीपक जोशी ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि उनके पिता कैलाश जोशी के स्मारक स्थल का कार्य राजनीतिक मंशा का शिकार हुआ है। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा बाद भी यह कार्य पूरा न हो सका। भाजपा के सांसद, विधायक, भाजपा की नगर परिषद सालों से निर्माण कार्य पूरा नहीं करवा सकी।

दीपक जोशी ने कहा कि कमलनाथ ने मुख्यमंत्री रहते मिनटों में जमीन आवंटित कर दी थी। जब भाजपा सरकार में स्मारक नहीं बन पा रहा है। इससे मेरे परिवार के आंखों से भाजपा की अंधभक्ति की पट्टी हटेगी और मेरे फैसले को सभी स्वीकार करेंगे। जनता अब समझ चुकी है। इसका जवाब 2023 के चुनाव में मेरे क्षेत्र से जरुर मिलेगा।