WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Atal Grih Jyoti Scheme: एक साल में 30 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को दी रूपए 1,498.62 करोड़ की सब्सिडी

406
WhatsApp Image 2025 07 22 At 17.38.02

Atal Grih Jyoti Scheme: एक साल में 30 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को दी रूपए 1,498.62 करोड़ की सब्सिडी

भोपाल: मप्र शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली अटल गृह ज्योति योजना का मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में प्रभावी व पारदर्शिता के साथ क्रियान्वयन किया जा रहा है। पिछले एक साल के दौरान मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में 30 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को करीब 1498.62 करोड़ रूपए से अधिक की सब्सिडी दी गई है।

मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया कि वर्ष 2024- 25 में सबसे ज्यादा सब्सिडी भोपाल क्षेत्र के राजगढ़ वृत्‍त के उपभोक्‍ताओं 115.63 करोड़ रूपए से अधिक की सब्सिडी प्रदान की गई है। इसी तरह से ग्‍वालियर क्षेत्र के शिवपुरी वृत्‍त के उपभोक्‍ताओं को सर्वाधिक 125.87 करोड रूपये की सब्सिडी प्रदान की गई है। यह सब्सिडी घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को दी गई है। उपभोक्ताओं के बिल पर सब्सिडी का स्पष्ट उल्लेख भी होता है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया कि दैनिक 5 यूनिट अधिकतम खपत एवं माह में 150 यूनिट तक खपत वाले उपभोक्ता इस योजना की पात्रता रखते हैं। इन्हें प्रथम सौ यूनिट तक बिजली 100 रूपए में प्रदान की जाती है। शेष 50 यूनिट का बिल मौजूदा टैरिफ की दर से तैयार होता है। 30 दिन में 150 यूनिट से ज्यादा खपत करने वाले उपभोक्ता को माह विशेष में सब्सिडी की पात्रता नहीं रहती।