WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Attack on Saif Ali Khan : एक्टर सैफ अली खान पर घर में घुसे चोर ने चाकू से हमला किया, अस्पताल में भर्ती!

हमले में उन्हें 6 जगह चोट आई, ऑपरेशन किया जा रहा!

962

Attack on Saif Ali Khan : एक्टर सैफ अली खान पर घर में घुसे चोर ने चाकू से हमला किया, अस्पताल में भर्ती!

Mumbai : घर में घुसे एक चोर ने अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला करके उन्हें घायल कर दिया। चोर ने उन पर और उनकी पत्नी करीना कपूर के बांद्रा (पश्चिम) स्थित घर में घुसकर उन पर चाकू से हमला किया। यह घटना गुरुवार को सुबह करीब 2:30 बजे हुई। अभिनेता अपने परिवार के साथ अपने घर में सो रहे थे।

पुलिस ने बताया कि घर के लोगों के जाग जाने के बाद चोर मौके से भाग गया। पुलिस उसका पता लगाने की कोशिश कर रही है। बांद्रा पुलिस एफआईआर दर्ज कर प्रक्रिया में है और अपराधी को पकड़ने के लिए कई पुलिस टीमें बनाई गई। एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने घटना की पुष्टि की और बताया कि सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि चोर के साथ हाथापाई में उन्हें चाकू लगा या उन्हें मारा गया। हम मामले की जांच कर रहे हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच भी घटना की समानांतर जांच कर रही है।

 

सैफ को कहां और कैसी चोट लगी

लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ नीरज उत्तमानी ने कहा कि सैफ पर उनके घर में एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया। उन्हें सुबह 3:30 बजे लीलावती लाया गया। उन्हें 6 जगह चोटें आई, जिनमें से दो गहरी हैं। एक चोट उनकी रीढ़ के करीब है। हम उनका ऑपरेशन कर रहे हैं। न्यूरोसर्जन नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन लीना जैन और एनेस्थेटिस्ट निशा गांधी उनका ऑपरेशन कर रहे हैं। सर्जरी के बाद ही हमें नुकसान की सीमा के बारे में पता चलेगा।

करीना और सैफ, जिनकी शादी 2012 से हुई है, मुंबई के बांद्रा पश्चिम में सतगुरु शरण बिल्डिंग में रहते हैं। दंपति के दो बेटे तैमूर (8) और जेह (4) हैं।