WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

4 किंवटल गौ मांस ले जाते ऑटो जप्त, महू बन रहा है गौ मांस तस्करी की मंडी

1304
WhatsApp Image 2025 04 25 At 12.32.40

4 किंवटल गौ मांस ले जाते ऑटो जप्त, महू बन रहा है गौ मांस तस्करी की मंडी

दिनेश सोलंकी की रिपोर्ट 

महू: केवल 6 महीने में 5 बार गौ मांस की तस्करी का खुलासा हुआ है और पिछले लंबे समय से महू से ही गौ मांस को कई बार पकड़ा गया है। ऐसा लगता है कि महू गौ मांस की मंडी बनता जा रहा है।

आज 25 अप्रैल को सुबह बजरंग दल को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद महू उमरिया टोल नाके पर गौ मांस ले जाते एक लोडिंग ऑटो को पकड़ा गया।

बजरंग दल के जिला सह संयोजक सोनू पटेल बताते हैं कि इसमें बोरियों में अलग अलग भरा गौमांस लगभग 4 क्विंटल बरामद किया गया। मांस देखकर पता चल रहा है ये चार गायों का मांस है।

पटेल बताते हैं कि पिछले कई दिनों से हमें गौ मांस तस्करी की सूचना मिल रही थी। आज पक्की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं द्वारा नाका बंदी करके उमरिया टोल नाके के पास ऑटो रिक्शा MP 09 RB 2878 को रोका जिसमें बड़ी मात्रा में गौमांस भरा हुआ था। ड्राइवर मोइन खान पिता रहमान खान उम्र 25 वर्ष निवासी काजी की चाल, महू को पकड़ा उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। ऑटो को किशनगंज थाने ले जाया गया जहां विभिन्न धाराओं के तहत कारवाही की गई।

सोनू पटेल के अनुसार लगभग 4 क्विंटल से अधिक गोमांस पकड़ा गया। इसमें महू प्रखंड संयोजक पुलकित मिश्रा, गोरक्षा प्रमुख सोनू कसौटे, अजय तवर, विजय सोलंकी,आशीष ठाकुर,आशीष ठाकुर,शोभित वर्मा,अभिनव द्विवेदी, प्रमोद चौहान आदि उपस्थित रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महू रेलवे कालोनी किनारे बंडा बस्ती इलाके में गौ मांस काटा जाता है और अल सुबह इसे इंदौर आदि स्थानों पर भेजा जाता है। खबर यह भी की महू कैंटोनमेंट बोर्ड के अधीन कत्लखाने (स्लाटर हाउस) में भी अल सुबह सांठ गांठ से अवैध रूप से पशुओं को कत्ल करके मांस तस्करी की जाती है। लेकिन शर्मनाक है कि महू गौ मांस की तस्करी की मंडी बनता जा रहा है।