WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

‘’नशे से दूरी-है जरूरी” ने बनाया वर्ल्‍ड रिकार्ड, ब्रिटिश पॉर्लियामेंट में 13 सितंबर को होगा DGP का सम्‍मान

वर्ल्‍ड बुक ऑफ रिकॉडर्स के CEO ने DGP को भेंट किया सर्टिफिकेट

826

‘’नशे से दूरी-है जरूरी” ने बनाया वर्ल्‍ड रिकार्ड, ब्रिटिश पॉर्लियामेंट में 13 सितंबर को होगा DGP का सम्‍मान

 

भोपाल: मध्‍यप्रदेश पुलिस के नशे के विरूद्ध 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक ‘’ नशे से दूरी-है जरूरी’’ राज्‍यव्‍यापी जनजागरूकता अभियान ने अपनी व्‍यापकता, प्रभावशीलता तथा वृहद स्‍तर पर जनसहभागिता के चलते वर्ल्‍ड रिकॉर्ड कायम किया है।

उल्‍लेखनीय है कि प्रदेश के 57 जिलों के 1175 थानों द्वारा संचालित इस अभियान में लगभग 23 लाख लोगों ने प्रत्‍यक्ष सहभागिता तथा सोशल मीडिया माध्‍यमों से 6.35 करोड़ लोगों ने सहभ‍ागिता की।

 

शुक्रवार एक अगस्‍त को पुलिस मुख्‍यालय में वर्ल्‍ड बुक ऑफ रिकॉर्डस के CEO तथा प्रेसीडेंट श्री संतोष शुक्‍ला ने पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री कैलाश मकवाणा और एडीजी नारकोटिक्‍स श्री के.पी. व्‍यंकटेश्‍वर राव से भेंट कर सर्टिफिकेट प्रदान किया। इस दौरान वर्ल्‍ड बुक ऑफ रिकॉर्डस संस्‍था की जनरल सेक्रेटरी डॉ. तिथि भल्‍ला तथा एडिटर सुश्री अपूर्वा मेनन सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

 

इस अवसर पर DGP श्री मकवाणा ने कहा कि प्रदेश के युवाओं/किशोरों को नशा मुक्‍त रखना हमारा शासकीय कर्तव्‍य ही नहीं नैतिक दायित्‍व भी है। इस अभियान के दौरान सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी, अन्‍य सहयोगी विभाग, विभिन्‍न संगठनों के अथक प्रयास से यह अभियान एक जनआंदोलन बन गया।

IMG 20250802 WA0007

उन्‍होंने कहा कि हमारा उद्देश्य कभी भी कोई विश्व रिकॉर्ड बनाना नहीं था। हमारा असली मकसद था कि अधिक से अधिक लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाए। यदि इस अभियान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है, तो यह हम सभी पुलिसकर्मियों, सहयोगी संस्थाओं और प्रदेश की जनता के समर्पण का परिणाम है।

IMG 20250802 WA0006

वर्ल्‍ड बुक ऑफ रिकॉर्डस के CEO श्री शुक्‍ला ने मध्‍यप्रदेश पुलिस के इस अनूठे जन जागरण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान अपने उद्देश्‍य में सफल रहा। उन्‍होंने 13 सितंबर को ब्रिटिश पार्लियामेंट में आयोजित होने वाले सम्‍मान समारोह में DGP श्री मकवाणा को आमंत्रित भी किया।