WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Ayodhya Decoration: 12 लाख दीयों से बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

राम की पेढ़ी में 9 और अयोध्या के मठ और मंदिरों में 3 लाख दिये जलाए गए

1271
WhatsApp Image 2021 11 04 At 10.27.15 PM 1

Ayodhya : अयोध्या में इस बार दिवाली पर पांचवा दीपोत्सव भव्यता से मना। इस राम जन्मभूमि में 12 लाख दीये जलाए गए। 9 लाख दीपक राम की पेढ़ी और 3 लाख दीपक अयोध्या के मठ और मंदिरों में जलाए गए। दीयों की गिनती के लिए ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ की टीम अयोध्या पहुंची है। गिनीज रिकॉर्ड में सबसे अधिक दीप प्रज्वलित करने पर अयोध्या का नाम दर्ज हो गया।

WhatsApp Image 2021 11 04 at 10.27.14 PM

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दीयों के बारे में बताया कि हमने 9 लाख दीये राम की पेढी और 3 लाख दीये अयोध्या के मठ और मंदिरों में लगाए हैं। इससे भी ज्यादा संख्या में दीये जगह-जगह जलाए गए। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई केंद्रीय मंत्री अयोध्या में मौजूद रहे.

WhatsApp Image 2021 11 04 at 10.27.15 PM

दिवाली की रात सरयू घाट पर अद्भुत और भव्य नजारा दिखाई दिया। शाम होते ही रंग बिरंगी लाइटों से घाट जगमगाने लगा था। इसके अलावा अयोध्या में जोरदार आतिशबाजी के साथ कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।