WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Azad Remembered : ‘आप’ की यूथ विंग ने मनाया ‘आजाद’ का जयंती उत्सव

1050
WhatsApp Image 2022 07 23 At 7.21.27 PM

Indore : आम आदमी पार्टी (AAP) यूथ विंग ने आज आजाद जयंती पर चंदन नगर स्थित चन्द्र शेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एक संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें वक्ताओं ने अमर शहीद आजाद की विशेषता और जीवन संघर्ष पर अपने विचार रखकर उन्हें याद किया गया और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सच्चे देशभक्त बनने का संकल्प लिया।

WhatsApp Image 2022 07 23 at 7.21.26 PM

एक अन्य कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने भाबरा स्थित आजाद जन्मस्थली पर पहुँच कर माल्यार्पण किया। विदित है कि आम आदमी पार्टी (AAP) देश के सच्चे शहीदों की शहादत को आत्मीयता से नमन करती है।

हाल ही में पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार ने सभी सरकारी कार्यालयों में भगत सिंह की तस्वीर लगाना अनिवार्य कर दिया है तथा शहीदे आजम भगत सिंह पर एक शोध संस्थान की स्थापना की जा रही है। इसमें भगत सिंह के जीवन पर विस्तृत अध्ययन और शोध किया जाएगा। इसी प्रकार चन्द्रशेखर आजाद के जीवन पर भी शोध कार्य जारी है।

जीवंत पर्यंत आजाद रहे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अदम्य साहसी, राष्ट्र प्रेम ओर वीरता की अद्वितीय मिसाल अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद जिन्होंने देश प्रेम के लिए अपने जीवन और आत्म बलिदान की प्रेरणा युगों-युगों तक भारतीय इतिहास में अमर रहेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आप पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।