WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Badwani News: खड़े वाहन में लगी अचानक आग, आग बुझाने के प्रयास में गाड़ी मालिक सहित 1 अन्य व्यक्ति हल्का सा झुलसा

पूरी तरह जली इको कार

1475
WhatsApp Image 2022 05 11 At 5.45.25 PM 696x384

बड़वानी से सचिन राठौर की रिपोर्ट

बड़वानी. अलीराजपुर से एक गमी के कार्यक्रम में शामिल होने आए अलीराजपुर निवासी मनीष कुमार जगन्नाथ राठौड़ जिनका इको वाहन नवलपुरा कसरावद रोड पर सावरिया पेट्रोल के पीछे खड़ा था|

जब गाड़ी मालिक सामान रखने के लिए धर्मशाला से वापस लौटे गाड़ी में सामान रख वापस पलटे, तभी अचानक गाड़ी में आग लग गई| देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया|

Also Read: SP के सामने तलवार लहरा कर आतंक फैलाने वाला फरार आरोपी 30 दिन बाद आज गिरफ्तार 

इस दौरान गाड़ी मालिक सहित उनके साथ में मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन वह भी हल्के आग की चपेट में आ गए|

नगर पालिका के अग्निशामक ने आकर आग पर काबू पाया| हालाँकि तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था|

वाहन मालिक के अनुसार अचानक आग लगी थी आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है|

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, मनीष राठौड़ (गाड़ी मालिक)

https://youtu.be/sasy6XMRXa4