WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Badwani News: मंत्री को पता चला तो तत्काल मिल गई ट्राइसिकल,एक साल से भटक रहा था दिव्यांग

1475

 

 

बड़वानी से सचिन राठौर की रिपोर्ट

Badwani:सामाजिक न्याय मंत्री प्रेम सिंह पटेल को जैसे ही पता चला कि एक दिव्यांग बार-बार गुहार कर रहा है, लेकिन उसे ट्राइसिकल नहीं मिली। उनकी जानकारी में इस प्रकरण के आते ही उन्होंने तत्काल निर्देश दिए कि बड़वानी के ग्राम पंचायत बुदी के मेघा गांव के रहने वाले रावलिया को तत्काल ट्राइसिकल दी जाए। उनके आदेश के बाद आनन-फानन में रावलिया को ट्राइसिकल प्रदान की गई। रावलिया दोनो पैरों से विकलांग है।

उन्होंने बताया कि वह एक साल से वे ट्राइसकिल की मांग कर रहे थे, लेकिन उनकी सुनी नहीं जा रही थी, लेकिन जैसे ही मंत्री प्रेम सिंह पटेल को इसकी जानकारी लगी उन्होंने निर्देश दिए और तत्काल ट्राइसिकल मिल गई।