WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

वायरल वीडियो मामले में गिरफ्तार बागेश्वर धाम के भाई को मिली जमानत

1668
WhatsApp Image 2023 03 02 At 6.36.48 PM 696x1237

वायरल वीडियो मामले में गिरफ्तार बागेश्वर धाम के भाई को मिली जमानत

राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

छतरपुर: छतरपुर न्यायालय ने आज वायरल वीडियो के मामले में गिरफ्तार बागेश्वर धाम के भाई सालिगराम गर्ग को जमानत दे दी है।

पिछले दिनों सालिगराम गर्ग का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें अहिरवार परिवार की शादी समारोह में लोगों को धमकाते दिख रहे थे।

उक्त वायरल वीडियो और परिवार की रिपोर्ट के आधार पर सालिगराम गर्ग पर मारपीट, धमकाना, जान से मारने की धमकी, संपत्ति को नुकसान पहुँचाने पर IPC 294,323,506,427 एवं 3(1) द 3(1) ध 3(2)v क एससी एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और अग्रिम विवेचना एसडीओपी खजुराहो को सौंपी गई।

परिवार के पूरक कथनों के आधार पर मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं इजाफा IPC 336, 25/27arms act एवं भी बढ़ाई गई।

आज दिनांक को प्रकरण के मुख्य आरोपी सालिगराम गर्ग एवं राजाराम तिवारी को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक हिरासत हेतु प्रस्तुत किया गया जहां न्यायालय ने जमानत के आदेश दे दिए।