WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Ballistic Missile Agni-4: ओडिशा के चांदीपुर रेंज से किया गया सफल प्रक्षेपण

697

Ballistic Missile Agni-4: ओडिशा के चांदीपुर रेंज से किया गया सफल प्रक्षेपण

ई दिल्ली:ओडिशा के चांदीपुर में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल, अग्नि-4 का सफल परीक्षण किया गया। इस लॉन्चिंग ने सभी परिचालन और तकनीकी मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया। भारत की अग्नि-4 मिसाइल की मारक क्षमता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह मिसाइल 4,000 किलोमीटर तक के लक्ष्य को भेद सकती है।

भारत ने शुक्रवार को मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल प्रक्षेपण किया। रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, “06 सितंबर, 2024 को ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-4 का सफल प्रक्षेपण किया गया।

प्रक्षेपण ने सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों को सफलतापूर्वक सत्यापित किया। यह सामरिक बल कमान के तत्वावधान में आयोजित किया गया।”

अग्नि-4 के साथ इसकी मारक क्षमता और भी बढ़ गई, जो 4,000 किलोमीटर तक मार कर सकती है। 20 मीटर लंबी यह मिसाइल 1,000 किलोग्राम का पेलोड ले जा सकती है और इसे रोड-मोबाइल लॉन्चर से दागा जा सकता है। 2012 में अपने परीक्षण प्रक्षेपण के दौरान, अग्नि-4 ने 20 मिनट में 3,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की। यह उस समय रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा उड़ाया गया सबसे लंबी दूरी का मिशन था। अग्नि-4 मिसाइल को पहले अग्नि-2 प्राइम कहा जाता था।

अग्नि मिसाइलों को DRDO द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। अग्नि-5 के साथ, भारत की स्वदेशी रूप से विकसित मिसाइलों ने एक लंबा सफर तय किया है।

 

Travel Experience-आदमी एक काम अनेक .. सफाईकर्मी हीे क्रूज़ कैप्टन 

Sanwariya Seth Temple: जानिये सांवलिया सेठ के भंडार में आज कितना निकला चढ़ावे का खजाना