WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Ban on Plot Purchase : इंदौर की इन 297 कॉलोनियों में प्लॉट खरीद पर रोक लगी!

भूमाफिया की कोशिशों पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम ने पत्र जारी किया!

1531
WhatsApp Image 2023 07 20 At 18.28.10 696x522

Ban on Plot Purchase : इंदौर की इन 297 कॉलोनियों में प्लॉट खरीद पर रोक लगी!

देखिए उन कॉलोनियों की लिस्ट जहां खरीद पर रोक लगी!

Indore : प्रदेश में अवैध कॉलोनियों को वैध करने की प्रक्रिया शुरू हो गई। लेकिन, कुछ ऐसे भूमाफिया हैं, जो अवैध कॉलोनियों में जमीन खरीदने की कोशिश कर रहे हैं या खरीद चुके हैं। सरकार को इस बात की जानकारी मिलने के बाद एक बड़ा फैसला किया गया। नगर निगम ने एक पत्र जारी करते हुए ऐसी 297 कॉलोनियों में जमीन की खरीद फरोख्त पर रोक लगा दी है, जो कॉलोनी अभी अवैध है और उसे वैध किया जाना है।

WhatsApp Image 2023 07 20 at 18.28.11

प्रदेश में अवैध कॉलोनियों का मुद्दा कई सालों से गूंज रहा है, जिसका निराकरण नहीं हो पाया। लेकिन, पिछले दिनों प्रदेश में कैबिनेट की एक बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की अवैध कॉलोनियों को वैध करने का निर्णय लिया। इस निर्णय पर अमल भी शुरू हो गया।

नगर निगम ने पत्र जारी किया

कुछ कॉलोनियों वैध घोषित कर भी दी गई है, वहीं कुछ कॉलोनियां जो अभी अवैध हैं उन्हें वैध करने के लिए प्रक्रिया चल रही है। लेकिन, भूमाफिया और जमीन के जादूगर कहां रुकने वाले थे। अब अवैध कॉलोनियों की रजिस्ट्री ही होने लगी। इसके बाद अब प्रदेश शासन के निर्देश पर इंदौर नगर निगम ने एक पत्र जारी करते हुए इन कॉलोनियों में चल रही खरीद फरोख्त को रोक लगाने का फैसला लिया है। पंजीयक विभाग को एक पत्र लिखते हुए एक लिस्ट सौंपी, जिसमें उनके अवैध कॉलोनियों का नाम है, जिन्हें वैध किया जाना है और इसमें अब खरीद फरोख्त नहीं की जा सकेगी!