WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

बांग्लादेश को 87 रन से हराया, मीकरन ने झटके 4 विकेट; कप्तान एडवर्ड्स की फिफ्टी

नीदरलैंड ने वर्ल्ड कप में दूसरा मैच जीता

731
WhatsApp Image 2023 10 28 At 9.32.56 PM

बांग्लादेश को 87 रन से हराया, मीकरन ने झटके 4 विकेट; कप्तान एडवर्ड्स की फिफ्टी

कोलकाता: विश्व कप के 28वें मुकाबले में नीदरलैंड ने बांग्लादेश को 87 रन से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया। नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। नीदरलैंड की टीम 50 ओवर में 229 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में बांग्लादेश की टीम 42.2 ओवर में 142 रन पर सिमट गई।

टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम ने 34 ओवर में 115 रन पर 8 विकेट गंवा दिए । महमूदुल्लाह 20 और मेहदी हसन 17 रन बनाकर आउट हो गए। दोनों ने साथ में 38 रन की पार्टनरशिप की।शाकिब अल हसन 5, मुशफिकुर रहीम एक, मेहदी हसन मिराज 35, नजमुल हुसैन शांतो 9, तंजिद हसन तमीम 15 रन और लिट्टन दास 3 रन बनाकर आउट हुए। नीदरलैंड से पॉल वान मीकरन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, बास डे लीडे को 2 सफलताएं मिलीं। वहीं आर्यन दत्त और लॉगन वान बीक को 1-1 विकेट मिला।

बांग्लादेश ने शुरुआती 10 ओवर में 2 विकेट गंवाए
231 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत खराब रही। 5वें ओवर में ही ओपनर लिट्टन दास 3 रन बनाकर आउट हो गए। छठे ओवर में तंजिद हसन तमीम भी 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस विकेट के बाद 22 गेंदें डॉट चली गईं, 10 ओवर खत्म होने के बाद टीम 39 रन ही बना सकी।

4 बांग्लादेशी बॉलर्स ने 4 विकेट लिए
नीदरलैंड की ओर से स्कॉट एडवर्ड्स ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 68 रन बनाए। उनके अलावा वेज्ली बारेसी ने 41 और सायब्रांड एंगलब्रेक्ट ने 35 रन की पारी खेली। बांग्लादेश के लिए शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद और मेहदी हसन ने दो-दो विकेट लिए। शाकिब अल हसन को एक विकेट मिला।

एडवर्ड्स की फिफ्टी और लोअर ऑर्डर के प्रदर्शन से 200 पार पहुंचा नीदरलैंड
नीदरलैंड की ओर से कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 89 बॉल पर 68 रन बनाए। उनके बाद सायब्रांड एंगलब्रेक्ट ने 35 और लॉगन वान बीक ने 23 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। आखिर में शरीज अहमद ने 6 रन और आर्यन दत्त ने 9 रन बनाए, जबकि पॉल वान मीकरन 0 पर ही आउट हो गए। हालांकि टीम ने 50 ओवर में 229 रन का फाइटिंग स्कोर खड़ा कर दिया।

बारेसी-एकरमैन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
वेज्ली बारेसी और कॉलिन एकरमैन के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। दोनों ने 68 बॉल पर 59 रन जोड़े। यह साझेदारी बारेसी के विकेट के साथ टूटी। बारेसी को मुस्तफिजुर रहमान ने आउट किया।

नीदरलैंड की बेहद खराब शुरुआत
बांग्लादेश के बॉलर्स ने शानदार शुरुआत दिलाई। नीदरलैंड के बल्लेबाजों ने शुरुआत में ही विकेट खो दिए। टीम ने पहले पावरप्ले में दो विकेट के नुकसान पर 47 रन बनाए। विक्रमजीत सिंह 3 और मैक्स ओ’डाउड जीरो पर आउट हुए।