WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप अकाउंट हैक, लोगों से पैसे मांगने की कोशिश!

643
WhatsApp Image 2026 04 06 At 20.38.53

बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप अकाउंट हैक, लोगों से पैसे मांगने की कोशिश!

बड़वानी :मध्य प्रदेश के बड़वानी की जिला कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। अज्ञात हैकर्स द्वारा कलेक्टर के नाम और फोटो का दुरुपयोग करते हुए लोगों को मैसेज भेजकर पैसों की मांग की जा रही है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ लोगों को कलेक्टर के कथित व्हाट्सएप नंबर से मैसेज भेजे गए, जिनमें लिखा था—“हेलो, कुछ हेल्प चाहिए… कुछ पैसे का अर्जेंट है, मेरा यूपीआई काम नहीं कर रहा है।” इस तरह के संदेशों के जरिए लोगों को ठगने का प्रयास किया गया।

WhatsApp Image 2026 04 06 at 20.36.50

मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और संबंधित नंबर को ब्लॉक कराने के साथ ही साइबर सेल को सूचना दी गई। कलेक्टर के अधिकृत सोशल मीडिया हैंडल से स्पष्ट किया गया है कि उनके नाम से यदि कोई भी व्यक्ति व्हाट्सएप मैसेज या कॉल कर पैसे की मांग करता है, तो वह पूरी तरह फर्जी है और ऐसे किसी भी संदेश पर विश्वास न किया जाए।

WhatsApp Image 2026 04 06 at 20.36.50 1

पुलिस अधीक्षक पदम् विलोचन शुक्ला ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर टीम को सक्रिय कर दिया गया है। संदिग्ध नंबरों और मैसेज की जांच की जा रही है तथा जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि ऐसे फर्जी मैसेज या कॉल के झांसे में न आएं और किसी भी स्थिति में पैसे ट्रांसफर न करें। साथ ही, इस तरह के मैसेज मिलने पर तुरंत पुलिस या साइबर सेल को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।