WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Badwani News: फ़ूलो की बारिश के साथ सावरिया सेठ दरबार में मनाया फ़ाग उत्सव

दो साल बाद नजर आया रंग पर्व का उल्लास, सब रंग में रंगे श्रद्धालु

1586

 

बड़वानी से सचिन राठौर की रिपोर्ट

बड़वानी: शहर के बाईपास स्थित भगवान श्री सांवरिया सेठ दरबार में धूलंडी की संध्या जमकर रंग गुलाल उड़ा इस दौरान फूलों की बारिश कर भगवान सांवरिया सेठ के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने फाग उत्सव मनाया।

विभिन्न रंगों और महक के फूलों से मंदिर परिसर में चारों और फाग उत्सव का सबरंग नजर आया।

इस मौके पर भगवान को पालकी में विराजमान कर भ्रमण भी कराया गया। पूरा मंदिर परिसर भगवान के जयकारों से गुंजायमान हुआ।

महेश जोशी ने बताया कि जगतगुरु रामानुजाचार्य धराचार्य की प्रेरणा से भगवान सांवरिया जी के आंगन में धूमधाम से फाग उत्सव मनाया गया। शुक्रवार शाम 7 बजे भगवान का पूजन अर्चन हुआ सबसे पहले केसर के जल से भगवान को विभिन्न रंग लगाए गए। इसके बाद लड्डू गोपाल को विराजमान कर भ्रमण कराया गया। वहीं श्रद्धालुओं ने भगवान सांवरिया जी को पालकी में विराजमान कर पूरे मंदिर परिसर में भ्रमण कराया। इस दौरान भगवान के जयकारे और फूलों की पंखुड़ियां और रंग गुलाल से पूरा उत्सव सबरंग नजर आया। रंग गुलाल सहित करीब 1 क्विंटल फूलों से रात्रि 12 बजे तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का समूह फाग उत्सव मनाता रहा।