WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Baseless comment : महाकुम्भ पर अनर्गल टिप्पणी पर भाजयुमो ने कांग्रेस अध्यक्ष का फूंका पुतला!

788
WhatsApp Image 2025 01 28 At 18.29.22

Baseless comment : महाकुम्भ पर अनर्गल टिप्पणी पर भाजयुमो ने कांग्रेस अध्यक्ष का फूंका पुतला!

Ratlam : सनातन संस्कृति और करोड़ों हिन्दुओं की आस्था के प्रति महाकुम्भ के संदर्भ के अनर्गल टिप्पणी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे का देश भर में विरोध हो रहा है। रतलाम में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश व्यापी आव्हान पर डालुमोदी चौराहा पर खडगे का पुतला जलाया। पुतला दहन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की गई।

WhatsApp Image 2025 01 28 at 18.29.23

विरोध प्रदर्शन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की उपस्थिति मे हुआ। इसका नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, अनुज शर्मा, विवेक शर्मा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, आयुष पडियार, राहुल जाधव, रविन्द्र पाटीदार, संजय जाट, सत्यजीत सिंह राजावत, संजय पांचाल, शुभम चौहान, राहुल रांका, जयेश जाजोरिया, चिराग असरानी, दीपसिंह देवडा, प्रतिक विजयवर्गीय आदि मौजूद रहे।