BBA Student Secures Top Rank : श्री योगीन्द्र सागर कालेज के BBA की छात्रा ने टॉप में बनाई जगह!

214

BBA Student Secures Top Rank : श्री योगीन्द्र सागर कालेज के BBA की छात्रा ने टॉप में बनाई जगह!

Ratlam : श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस महाविद्यालय के संस्थापक गोपालप्रसाद शर्मा (टंच) ने सभी विद्यार्थियों को सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन के BBA तृतीय वर्ष 2025-26 के परीक्षा परिणाम में सफलता प्राप्त करने पर शुभकामनाएं दी। इस परीक्षा परिणाम में रतलाम की छात्रा गौरी पाटीदार पिता नारायण पाटीदार ने 83.50% के साथ प्रथम रैंक प्राप्त की, द्वितीय रैंक पर 2 विद्यार्थियों के बीच बराबरी रहीं। अर्पिता जैन पिता अमित जैन 83.30%, निहारिका पांचाल पिता प्रकाश पांचाल 83.30% एवं तृतीय रैंक हिमांशी पटेल पिता श्याम बिहारी पटेल 82% प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक डॉ लोकेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा की संस्था विद्याददाति संपूर्णत्वम को चरितार्थ करते हुए अपने उद्देश्य की ओर निरंतर अग्रसर है। चेयरमैन भरत शर्मा (टंच) ने बधाई देते हुए कहा कि ऐसे बच्चे दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं।

सह-संचालक उमेश शर्मा, सह-संचालक वरदान शर्मा, डीन एकेडमिक प्रो गोविन्द झंवर ने इसका श्रेय शिक्षको और विद्यार्थी की कड़ी मेहनत और लगन को दिया।

साथ ही BBA विभाग के प्रभारी प्रो रशमी चौहान, प्रो मनीषा राठौर, प्रो अंशिता शर्मा एवं प्रो शैलेश शाह एवं समस्त स्टाफ ने इस उपलब्धि के लिए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। जानकारी संस्था के सह-संचालक उमेश शर्मा ने दी!