WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

BCCI Announced Team India: राहुल द्रविड़ के बेटे समित का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम में चयन

801

BCCI Announced Team India: राहुल द्रविड़ के बेटे समित का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम में चयन

 

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में चुना गया है। समित को वनडे और चार दिवसीय दोनों सीरीज के लिए टीम में जगह मिली है। इस सीरीज में तीन वनडे और दो चार दिवसीय मैच खेले जाएंगे।

वनडे टीम की अगुआई मोहम्मद अमान करेंगे, जबकि चार दिवसीय मैचों की कप्तानी सोहम पटवर्धन को सौंपी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसके लिए टीम का एलान किया।

तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 21 सितंबर से होगी जिसके अगले दो मुकाबले 23 और 26 सितंबर को खेले जाएंगे। यह मैच पुडुचेरी में होंगे। इसके बाद 30 सितंबर और सात अक्टूबर को चेन्नई में चार दिवसीय मुकाबले होंगे।

 *घरेलू टूर्नामेंट में समित ने किया था प्रभावित* 

समित तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं और फिलहाल केएससीए महाराजा टी20 ट्रॉफी में मैसूर वारियर्स के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने बल्लेबाजी में प्रदर्शन फिलहाल निराशाजनक रहा है और उन्होंने सात पारियों में 82 रन बनाए हैं जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 33 रन रहा है। समित ने टूर्नामेंट में अब तक गेंदबाजी नहीं की है। हालांकि, साल की शुरुआत में उन्होंने कूच बिहार ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया था और कर्नाटक को पहली बार खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। 18 वर्षीय इस खिलाड़ी ने आठ मैचों में 362 रन बनाए थे और जम्मू के खिलाफ 98 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने गेंद से भी प्रभावी प्रदर्शन किया था और आठ मैचों में 16 विकेट लिए थे जिसमें फाइनल में मुंबई के खिलाफ दो विकेट भी शामिल हैं।

*ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय अंडर-19 टीम इस प्रकार है…* 

वनडे टीमः रुद्रा पटेल (उपकप्तान), साहिल परख, कार्तिकेय केपी, मोहम्मद अमान (कप्तान), किरन चोरमाले, अभिज्ञान कुंडु, हरवंश सिंह पंगालिया, समित द्रविड़, युद्धाजीत गुहा, समर्थ एन, निखिल कुमार, चेतन शर्मा, हार्दिक राज, रोहित रजावत, मोहम्मद इनान।

चार दिवसीय टीमः वैभव सूर्यवंशी, नित्या पांड्या, विहान मल्होत्रा, सोहम पतवर्धन (कप्तान), कार्तिकेय केपी, समित द्रविड़, अभिज्ञान कुंडु, हरवंश सिंह पंगालिया, चेतन शर्मा, समर्थ एन, आदित्य रावत, निखिल कुमार, अनमोलजीत सिंह, आदित्य सिंह, मोहम्मद इनान।