WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने 14 विभागों के लिए खोला सरकारी खजाना, 7323 करोड़ रुपए खर्च करेंगे

1387
Administrative Surgery
Administrative Surgery

लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने 14 विभागों के लिए खोला सरकारी खजाना, 7323 करोड़ रुपए खर्च करेंगे

 

भोपाल: राज्य सरकार ने लोकसभा चुनावों से पहले चौदह सरकारी विभागों के लिए खजाना खोल दिया है। ये विभाग फरवरी माह में 7 हजार 323 करोड़ रुपए खर्च कर सकेंगे। इनके लिए इस माह नई खर्च सीमा तय करते हुए अधिक राशि खर्च करने की अनुमति दी है।

वित्त विभाग ने 14 विभागों की मासिक खर्च सीमा नये सिरे से तय कर दी है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग इस माह 24 सौ करोड़ रुपए खर्च कर सकेगा। लोक निर्माण विभाग बारह सौ करोड़ रुपए खर्च करेगा। जलसंसाधन विभाग सात सौ करोड़ और नर्मदा घाटी विकास विभाग 1320 करोड़ खर्च कर सकेगा। उर्जा विभाग इस माह 170 करोड़ रुपए खर्च कर सकेगा। नगरीय विकास तथा आवास विभाग 878 करोड़ रुपए खर्च कर सकेगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग 197 करोड़, वन विभाग को 80 करोड़ औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग 92 करोड़, खर्च कर सकेगा।

पांच विभागों को पीआईयू में राशि खर्च करने की अनुमति दी है। इनमें स्कूल शिक्षा विभग सौ करोड़ जनजातीय कार्य विभाग को 27 करोड़, चिकित्सा शिक्षा 36 करोड़, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग 52 करोड़ रुपए खर्च कर सकेगा। स्वास्थ्य विभाग को पीआईयू के लिए 71 करोड़ रुपए खर्च करने की अनुमति दी है। शेष विभागों की मासिक खर्च सीमा पूर्ववत रहेगी।