WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Beggar Free City : इंदौर में अब भिखारियों को भीख देने पर जुर्माना लगेगा!

कलेक्टर इंदौर को देश की पहली 'भिखारी मुक्त शहर' बनाने की कोशिश में!

1403
Beggar Free City

Beggar Free City : इंदौर में अब भिखारियों को भीख देने पर जुर्माना लगेगा!

Indore : शहर को भिखारियों से मुक्त करने की मुहिम चलाई गई है। कुछ दिनों बाद सड़कों, मंदिरों और ट्रैफिक सिग्नल पर भिखारी नजर नहीं आएंगे। यदि कहीं दिखाई दिए तो उन्हें सीधे भिक्षुक केंद्र भेज दिया जाएगा। सिर्फ भिखारियों पर ही सख्ती नहीं की जा रही, भीख देने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। इन्हें भीख देने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसलिए कि भीख की प्रवृति पर रोक लगाई जा सके।

इंदौर के जिला कलेक्टर आशीष सिंह की पहल पर इंदौर को देश की पहली ‘बेगर फ्री सिटी’ Beggar Free City बनाया जा रहा है। इसे लेकर अभियान की शुरुआत कर दी गई। शहर में जगह-जगह होर्डिंग लगवाए गए हैं। लोगों को इस अभियान से जुड़ने के लिए कहा जा रहा। ऐसे में कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि वो इन भिखारियों को पैसे न दें। अगर कोई भीख देते पकड़ा गया तो उसे जुर्माना भरना पड़ सकता है।

भीख देने पर जुर्माना

भीख देने पर जुर्माना लगेगा

इंदौर में कोई भी भिखारियों को पैसे देते पकड़ा गया, तो उसे जुर्माना भरना पड़ सकता है। बैठक में जुर्माने की राशि एक हजार रूपए रखी गई है। लेकिन, आगे इस अभियान को सफल बनाने के लिए जुर्माना बढ़ाया जा सकता है। कलेक्टर ने बताया कि अब शहर में अगर कोई भिखारी दिखा तो उसे सीधे भिक्षुक केंद्र भेजा जाएगा। ये फैसला तब लिया गया जब शहर में भिखारियों का उत्पात काफी बढ़ गया. कई भिखारी शहर में गाली-गलौज करते पाए गए।

Government draws up list of 30 key cities to make them free of beggars | India News - Times of India

भिक्षावृत्ति के विरूद्ध चल रहे अभियान को अब फिर गति मिलेगी। कलेक्टर आशीष सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा है कि वे इस अभियान को गति देकर प्रभावी बनाएं। भिक्षा लेना एवं देना अपराध है संबंधी जगह-जगह सूचना बोर्ड भी लगाए जाएं। ऐसे भिखारियों के विरूद्ध भी कार्रवाई करें जो सामान बेचने की आड़ में भिक्षावृत्ति कर रहे है।

Aging and Health Problems: बुजुर्गों पर भारी स्वास्थ्य की परेशानी ,60 फीसदी को नसीब नहीं होते डॉक्टर, 24 फीसदी बुजुर्ग अकेले रहते हैं!

Invisible Soul’s Conference: अदृश्य आत्माओं का गोलमेज सम्मलेन