WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़

Bhadra Kaal : इस बार भी रक्षाबंधन के दिन सुबह भद्रा काल, फिर दोपहर से रात तक शुभ मुहूर्त!

516
WhatsApp Image 2024 07 30 At 17.52.02

Bhadra Kaal : इस बार भी रक्षाबंधन के दिन सुबह भद्रा काल, फिर दोपहर से रात तक शुभ मुहूर्त!

जानिए, कौनसा शुभ समय होगा जब भाइयों को राखी बांधी जा सकेगी!

New Delhi : इस बार रक्षाबंधन के दिन तड़के से दोपहर तक भ्रदा का साया है। ऐसे में बहनों के राखी बांधने के समय का महत्व बढ़ जाता है। रक्षाबंधन का पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। लेकिन, इस साल रक्षाबंधन के दिन भ्रदा का साया है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार 19 अगस्त को रक्षाबंधन दिन सुबह के बाद राखी बांधने के कई शुभ मुहूर्त हैं।

श्री लक्ष्मी ज्योतिष केंद्र के ज्योतिष अन्वेषक के मुताबिक, 19 अगस्त को पूर्णिमा तिथि की शुरुआत ब्रह्ममुहूर्त 3:04 बजे से हो रही है जो रात 11:55 बजे तक रहेगी। पूर्णिमा के आरंभ भद्रा काल से होगा। कुछ पंचागों के अनुसार भद्रा सुबह 5:53 बजे से शुरु होगी और दोपहर 1:32 बजे तक रहेगी। भद्रा के समाप्त के बाद दोपहर 1:33 बजे से रात 10 बजे तक बहनें अपने भाई को राखी बांध सकती हैं। रक्षाबंधन पर तीन शुभ योग भी हैं, जिसमें शोभन योग पूरे दिन रहेगा। रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5:53 बजे से सुबह 8:10 बजे तक रहेगा। इस अवधि में नित्य पूजन पाठ आदि किया जा सकता है।

एक अन्य ज्योतिषचार्य के अनुसार 19 अगस्त को सुबह 3:07 बजे से पूर्णिमा का आरंभ हो रहा है। साथ में भद्रा भी लग जाएगी, जो दोपहर 1:34 बजे तक रहेगी। रक्षाबंधन में भद्रा का साया हो, तो राखी बांधना उचित नहीं माना जाता है। इसलिए रक्षासूत्र भद्रा समाप्ति के बाद होगा। दो शुभ मुहूर्त भी हैं, जिसमें चर योग दोपहर 2 बजे से 3:40 बजे तक रहेगा और लाभामृत मुहूर्त 3:40 बजे से 6:56 बजे तक रहेगा, यह बहुत शुभ मुहूर्त है।