WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Bhandara Ordnance Factory Blast : भंडारा की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाका, 8 की मौत, 13-14 अंदर फंसे!

अंदर फंसे लोगों के बचाव की कोशिश, नागपुर से रेस्क्यू टीम पहुंची!

725

Bhandara Ordnance Factory Blast : भंडारा की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में धमाका, 8 की मौत, 13-14 अंदर फंसे!

 

Bhandara : भंडारा जिले की एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में आज सुबह जोरदार ब्लास्ट हुआ। अभी तक 8 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई। 13-14 लोजी फंसे भी बताए जा रहे हैं। हताहत हुए लोग उसी फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी हैं। किस वजह से यह धमाका हुआ, यह स्पष्ट नहीं है। सारा ध्यान बचाव पर किया जा रहा है। कई लोग क्योंकि फंसे हुए हैं, ऐसे में उन्हें बचाने की कोशिश जारी है।

बताया जा रहा कि सुबह 10 बजे यह ब्लास्ट हुआ था। इस वजह से फैक्ट्री की छत गिर गई। माना जा रहा है कि उस छत गिरने की वजह से ही ज्यादा कर्मचारियों को नुकसान हुआ। अभी तक तो आठ लोगों की मौत की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि लोहे के बड़े-बड़े टुकड़े दूर-दूर तक जाकर गिरे।

IMG 20250124 WA0062

भंडारा कलेक्टर संजय कोलते ने बताया कि धमाके से फैक्ट्री की छत गिर गई, जिसमें 13 से 14 लोगों के फंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज 5 किलोमीटर दूर तक उसकी सुनी गई। धमाके के बाद लोहे और पत्थर के टुकड़े दूर-दूर बिखरे हुए दिखाई दिए। विस्फोट जवाहर नगर इलाके में स्थित फैक्ट्री के लॉन्ग टर्म प्लानिंग सेक्शन में हुआ।

ऐसे धमाके कई बार हुए

मौके पर सभी बड़े अधिकारी मौजूद हैं। कोशिश की जा रही है कि समय रहते लोगों को बाहर निकाला जा सके। वैसे यह पहली बार नहीं है जब फैक्ट्रियों में इस तरह से ब्लास्ट हुए हों। सिर्फ राज्य बदलते हैं, जिले बदलते हैं, लेकिन लापरवाही और दूसरी शिकायतों की वजह से ऐसे हादसे होते रहते हैं।

सीएम फडणवीस ने कहा

नन इस मामले को लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि फऐक्ट्री में ब्लास्ट होने की वजह से मौतें हुई हैं। पांच कर्मचारियों का रेस्क्यू भी किया गया है। अभी बड़े अधिकारियों को वहां भेजा गया है। नागपुर से रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई।