WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

राज्यपाल और CM के साथ काम कर चुके भटेले रिटायर

सात साल से मंत्रालय के सुरक्षा अधिकारी, मिल सकती है संविदा नियुक्ति

624
Finance Department Issued Orders

राज्यपाल और CM के साथ काम कर चुके भटेले रिटायर

भोपाल : राजभवन में 22 साल और मुख्यमंत्री निवास में चार साल तक मुख्यमंत्री और राज्यपाल की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे मंत्रालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी विश्वास भटेले सेवानिवृत्त हो गए। उनका पूरा कार्यकाल बेदाग रहा है और कोरोनाकाल में उनके प्रबंधन से मंत्रालय में कोरोना को कंट्रोल करने में काफी मदद मिली है।

उन्हें प्रोटोकाल का पालन करने के लिए कर्मवीर योद्धा मॉडल से सम्मानित किया जा चुका है। हाक फोर्स में नक्सल प्रभावित क्षेत्र बालाघाट में भी वे सेवाएं दे चुके है। वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था और उनके बेहतर कामकाज को देखते हुए राज्य सरकार उन्हें एक साल की संविदा नियुक्ति देने की तैयारी में है।

मंत्रालय में सहायक पुलिस आयुक्त और मुख्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत भटेले को पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना सहित कई अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाए दी है। अपनी पैतीस वर्षीय सेवाओं के दौरान उन्होंने 22 साल तक राजभवन में सात राज्यपालों के साथ काम किया है। वे पांच साल तक मुख्यमंत्री निवास में भी सुरक्षा व्यवस्था देख चुके है। सात साल से मंत्रालय की सुरक्षा व्यवस्था देखी है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने मंत्रालय की हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था को ढाई सौ कैमरों की मदद से सुरक्षित किया है। अपने सख्त और उत्तम प्रबंधन से उन्होंने मंत्रालय में कोरोनाकाल के दौरान सभी संक्रमित कर्मचारियों को बचाया। उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट सुरक्षा इंतजामों को देखते हुए उन्हें एक साल की संविदा नियुक्ति देने की तैयारी है।