WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Bhind News: नदी में आई बाढ़ में फंसे वाहनों पर कार्यवाही, खनन कंपनी पर कार्यवाही ना होने पर उठ रहे सवाल

1612
WhatsApp Image 2022 07 22 At 4.21.29 PM 696x1259

भिण्ड से परानिधेश भारद्वाज की रिपोर्ट

भिंड. जिले में स्थित सिंध नदी में बुधवार को अचानक से आई तेज बहाव में आधा सैकड़ा से अधिक ट्रक डंपर फंसने की खबरें मीडिया में चलाए जाने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और गुरुवार सुबह खनिज विभाग की टीम मौके पर पहुंची जहां पर खनिज विभाग की टीम को 76 ट्रक एवं डंपर नदी के अंदर और बाहर खड़े मिले।

खनिज विभाग की टीम द्वारा इन सभी वाहनों की जब्ती की कार्यवाही की जा रही है। लेकिन अवैध उत्खनन में लगी कंपनी शिवा कॉर्पोरेशन के मशीनों को जब्त ना किये जाने से खनिज विभाग पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

दरअसल सिंध नदी से बड़े पैमाने पर रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन की खबरें मीडिया द्वारा दिखाई जाती रही हैं। लेकिन उनपर कार्यवाही के नाम पर महज खानापूर्ति कर ली जाती है।

बीते दिनों भी पर्रायंच रेत खदान पर अवैध उत्खनन एवं परिवहन का मामला मीडिया द्वारा उठाया गया था। लेकिन प्रशासन द्वारा जांच टीम गठित कर किसी प्रकार के अवैध उत्खनन की बात से इंकार करते हुए कंपनी को क्लीन चिट दे दी गई थी।

लेकिन बुधवार को हुई तेज बारिश ने अवैध उत्खनन एवं परिवहन की पोल खोल कर रख दी। एकाएक आये तेज पानी की धार में आधा सैकड़ा से अधिक ट्रक डंपर फंस गए जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए।

मीडिया ने जब इसको दिखाया तब पुलिस प्रशासन हरकत में आया और रात को एक बजे दबिश दी जिसमें 14 वाहन सड़क किनारे खड़े मिले।

जबकि 62 वाहन नदी के अंदर मिले। जिनको निकालने की कोशिश की जा रही है। सभी वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में रखकर उनपर खनिज नियमों के तहत कार्यवाही की जायेगी। लेकिन इस दौरान सबसे बड़ी बात

देखने को मिली वह यह है कि अवैध परिवहन में लगे वाहनों को तो जप्त किया जा रहा है लेकिन अवैध उत्खनन करने वाली कंपनी शिवा कॉरपोरेशन पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है, ना ही उसकी मशीनरी को जब्त किया गया है।

वहीं इस मामले पर जब लहार एसडीओपी अवनीश बंसल से बात की तो उनका हास्यास्पद बयान सामने आया। जिस नदी की धार में रेत में वाहन फंसे थे उसे वह कीचड़ बता रहे हैं।

वहीं लहार एसडीएम का कहना है कि उनको अवैध उत्खनन की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन एवं माइनिंग की टीम ने रात को कार्यवाही कर 14 वाहनों को पकड़ा।

जबकि सुबह एक बार फिर से मौके पर पहुंचे तो नदी में आए पानी के चलते वाहन दलदल में फंसे हुए थे। जिनको बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है और सभी को पुलिस के सुपुर्द किया जा रहा है।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, अवनीश बंसल (एसडीओपी, लहार)-