WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

भोपाल मंडल को दो माह में टिकट चेकिंग से 75 हजार बेटिकट व अन्य दोषी यात्रियों से 5 करोड़ की हुई बंपर कमाई

2082
WhatsApp Image 2023 06 01 At 18.37.12 1 696x398

भोपाल मंडल को दो माह में टिकट चेकिंग से 75 हजार बेटिकट व अन्य दोषी यात्रियों से 5 करोड़ की हुई बंपर कमाई

संभागीय ब्यूरो चीफ चंद्रकांत अग्रवाल की खबर

इटारसी/ भोपाल। मण्डल रेल प्रबंधक सौरभ बंदोपाध्याय व वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक श्रीमती रश्मि बघेल के बिना टिकिट यात्रियों के खिलाफ लगातार सख्त रुख अपनाने से भोपाल मण्डल में वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले दो माह (अप्रैल एवं मई 2023) में टिकट चेकिंग कर्मचारियों द्वारा बिना टिकट/अनुचित टिकट एवं बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सघन टिकट जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के 46432 मामले पकड़े गए, जिनसे किराया एवं बतौर जुर्माना सहित रुपये 3,50,03,495/- वसूल किए गए।

WhatsApp Image 2023 06 01 at 18.37.11

अनियमित टिकट यात्रियों के 28787 मामले पकड़े गए, जिनसे किराया एवं बतौर जुर्माना सहित रुपये 1,53,68,440/- वसूल किए गए। इसी प्रकार बिना बुक कराए सामान के साथ यात्रा करने के 198 मामले पकड़े गए, जिनसे रुपये 66503/- जुर्माना वसूला गया।

WhatsApp Image 2023 06 01 at 18.37.11 1

इस प्रकार चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम दो माह (अप्रैल एवं मई 2023 ) की अवधि में बिना टिकट, अनियमित टिकट एवं बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों के कुल 75417 मामले पकड़े गए, जिनसे कुल रुपये 5,04,38,438/- का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।

WhatsApp Image 2023 06 01 at 18.37.12

वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक श्रीमती रश्मि बघेल नें यात्रियों से अपील की है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें, प्रतिक्षा सूची ई-टिकट पर यात्रा करने की अनुमति नहीं है। इसी प्रकार प्लेटफॉर्म टिकट भी यात्रा के लिए अनुमत नहीं है। अतः प्रतीक्षा सूची ई-टिकट अथवा प्लेटफॉर्म टिकट लेकर यात्रा न करें। स्टेशन प्लेटफॉर्म पर प्रवेश के लिए यात्रा टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट होना आवश्यक है। यात्रा से पूर्व अपने सामान को बुक कराएं, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।