WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Bhopal News: CBI अधिकारी बताकर रिटायर्ड व्यक्ति को किया डिजिटल अरेस्ट, 37.60 लाख रुपये की ठगी 

साइबर एक्सपर्ट ट्रांजेक्शन ट्रेल खंगाल रहे, पुलिस ने बैंक खातों को किया फ्रीज

109

Bhopal News: CBI अधिकारी बताकर रिटायर्ड व्यक्ति को किया डिजिटल अरेस्ट, 37.60 लाख रुपये की ठगी 

भोपाल: राजधानी भोपाल में खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर रिटायर्ड व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट करने के मामले में साइबर एक्सपर्ट अब ट्रांजेक्शन ट्रेल खंगाल रहे हैं। इतना ही नहीं साइबर पुलिस ने जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उन बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। जिससे रकम निकाली ना सके।

पुलिस का कहना है जल्द ही साइबर ठगों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार, अविनाश कक्कड़ अपनी पत्नी शशि कक्कड़ के साथ रहते हैं और मंडीदीप की एक निजी फैक्ट्री से रिटायर हुए हैं। 30 अप्रैल की रात उन्हें व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आया, जिसमें सामने वाले व्यक्ति पुलिस वर्दी में दिखाई दी। ठगों ने खुद को मुंबई का अधिकारी बताते हुए दावा किया कि फेडरल बैक और इंडसइंड बैंक खातों में संदिग्ध लेन-देन हुआ है। दहशत में आकर बुजुर्ग दंपती ठगों के झांसे में आ गए और उन्होंने करीब 37.60 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस दौरान आरोपी वीडियो कॉल पर लगातार निगरानी रखते रहे, ताकि पीड़ित किसी से संपर्क न कर सके। ठगों ने यहीं नहीं रुके, उन्होंने दंपती पर 15-15 लाख रुपये की दो एफडी तुड़वाने का दबाव भी बनाया। हालांकि बैंक अधिकारियों ने समय से पहले एफडी तोड़ने से इनकार कर दिया, जिससे बड़ी ठगी टल गई।

घटना के दौरान शशि कक्कड़ अचानक गिर पड़ीं, जिससे उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई। इस हादसे के बाद जब बेटी और दामाद घर पहुंचे, तब पूरे डिजिटल अरेस्ट का खुलासा हुआ। साइबर एक्सपर्ट अब ट्रांजैक्शन ट्रेल खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश कर हैं। साथ ही पुलिस ने बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है।