WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Bhopal News: केरवां बांध के फुट ब्रिज का पुनर्निर्माण तुरंत प्रारंभ करें, जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

397
WhatsApp Image 2025 11 12 At 18.55.29

Bhopal News: केरवां बांध के फुट ब्रिज का पुनर्निर्माण तुरंत प्रारंभ करें, जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

भोपाल: जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि बांधों, जलाशयों और उन पर बनी संरचनाओं की सुरक्षा सरकार की उच्च प्राथमिकता है. प्रदेश के ऐसे सभी बांधों, जो 25 वर्ष पुराने हो गए हैं, उनका सर्वे कराएं, जहाँ भी आवश्यक हो कार्य कराएं और उनकी शत प्रतिशत सुरक्षा सुनिश्चित करें. केरवां बांध के फुट ब्रिज क्षतिग्रस्त होने की जांच कराएं और फुट ब्रिज का पुनर्निर्माण संबंधी कार्य तुरंत प्रारंभ करें. कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

मंत्री श्री सिलावट ने बुधवार को केरवां बांध का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख अभियंता श्री विनोद देवड़ा, मुख्य अभियंता ई एन्ड एम श्री बी.एस. रावत, मुख्य अभियंता भोपाल श्री आर. डी. अहिरवार एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2025 11 12 at 18.55.28

निरीक्षण उपरांत मंत्री श्री सिलावट ने निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त होने के कारण की विस्तृत जांच कराई जाए। सुधार कार्य का प्राक्कलन 01 सप्‍ताह में तैयार कर कार्य प्रारम्भ कर 05 माह में पूर्ण किया जाए। सभी स्लेबों एवं गेटों का पुनः निर्माण कराया जावे। किये गये कार्य की प्रगति प्रत्येक 01 माह में अवगत कराई जाए.

WhatsApp Image 2025 11 12 at 18.55.28 1

मंत्री श्री सिलावट ने निर्देश दिए कि प्रदेश में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए प्रत्येक बेसिन के मुख्य अभियंता अपने क्षेत्र के बांधों का इस प्रकार निरीक्षण करे कि कम से कम प्रत्‍येक सप्‍ताह में 1 जिले का निरीक्षण किया जा सके एवं उनके निर्मित की गई अवधि अनुसार 3 केटेगरी में विभाजित कर गेटों को आवश्यकता अनुसार चरणबद्ध तरीके से बदले जाने की कार्यवाही करें।

केरवा बांध के लेफ्ट फ्लेंक पर स्थित फुट ब्रिज का एक स्‍पान दिनांक मंगलवार को क्षतिग्रस्‍त हो गया था। बांध का निर्माण वर्ष 1975 में आरंभ होकर 1980 में पूर्ण किया गया था। बांध में कुल 04 सस्लैब हैं, जिनमें 08 ऑटोमेटिक टिलटिंग गेट लगे हुए हैं.