WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Bhopal News: प्रदेश अध्यक्ष और चार उपाध्यक्ष को छोड़ MP महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी भंग

1623

भोपाल: भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस कमेटी ने एक सूचना जारी कर बताया है कि मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। हालांकि इस सूचना में यह भी बताया गया है कि अध्यक्ष अर्चना जायसवाल सहित चार वरिष्ठ उपाध्यक्ष अपने पदों पर बने रहेंगे। यह हैं रश्मि भारद्वाज, कविता पांडे, जमुना मरावी और नूरी खान।

WhatsApp Image 2022 02 23 at 2.58.54 PM

बता दे कि जनवरी के आखिरी सप्ताह में प्रदेश महिला कांग्रेस में नई कार्यकारणी की घोषणा की गई थी जिसे 24 घंटे के भीतर ही रोक दिया गया था। आज उसी को पूरी तरह भंग कर दिया गया है। केवल अध्यक्ष और चार उपाध्यक्ष को यथावत रखा गया है।